कृति सेनन अगले साल कबीर बहिया से करेंगी शादी, जानें खबर सच या महज अफवाह?
कृति सेनन और कबीर बहिया 2025 में शादी कर लेंगे यह खबर तेजी से सुर्खियां बटोर रही है। आइए जानते हैं इन खबरों में कितनी सच्चाई है। इस बारे में एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है।
- Written By: अनिल सिंह
कृति सेनन 2025 में कबीर बहिया से करेंगी शादी!
मुंबई: कृति सेनन और कबीर बहिया की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कृति सेनन अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ एक शादी समारोह में दिखाई दी हैं। यह शादी समारोह का आयोजन दुबई में हुआ है। कृति सेनन गुलाबी कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के बाद यह कहा जाने लगा कि 2025 में कृति सनों कबीर बहिया के साथ शादी करने वाली है।
कबीर बहिया के साथ कृति सेनन का नाम बीते कुछ समय से जोड़ा जा रहा है। लेकिन इसी बीच दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई दोनों दुबई के एक शादी समारोह में शामिल हुए हैं। इस मौके पर दोनों एक दूसरे के काफी करीब नज़र आए और उसी के बाद से दोनों के शादी जल्द करने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि कृति या फिर कबीर बहिया की तरफ से इस मामले पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें- सास सास ही होती है अपनी हो या आलिया भट्ट की, नीतू कपूर का वीडियो देख हैरान हुए फैंस
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: सोने का पिंजरा कैसे बना दुबई का शाही परिवार? आखिर क्यों जेल में डाली जा रही बेटियां और बहुएं
Cocktail 2 Trailer Out: ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छाया, शाहिद कपूर पर फिदा हुईं कृति सेनन और रश्मिका
Shahid Kapoor ने ‘कॉकटेल 2’ के सेट से शेयर की मजेदार BTS तस्वीरें, कृति सेनन-रश्मिका मंदाना संग दिखी बॉन्डिंग
Summer Crochet Trend: तपती गर्मी में भी कूल दिखाएगा क्रोशेट फैशन, जानें स्टाइलिंग टिप्स
दुबई में आयोजित से शादी समारोह में महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी भी पहुंचे हुए थे। धोनी के एक फैन पेज ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसमें कृति सेनन गुलाबी कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं और तस्वीर सामने आने के बाद से यह दावा किया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के काफी करीब दिख रहे हैं और पारिवारिक शादी में दोनों शामिल हुए हैं। दोनों एक दूसरे के रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं और जल्द ही शादी की तैयारी शुरू करने वाले हैं।
कबीर बहिया यूके बेस्ड बिजनेसमैन हैं। रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि वह साउथ हॉल ट्रावल के संस्थापक कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं। कृति सेनन के जन्मदिन पर कबीर के साथ उनकी फोटो वायरल हुई थी। इतना ही नहीं कृति सेनन और कबीर वेकेशन भी साथ इंजॉय करते हैं। वेकेशन से भी उनकी कई फोटो सोशल मीडिया पर लीक हुई है। हालांकि कृति सेनन ने अपने इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि वह फिलहाल शादी के मूड में नहीं है। मतलब साफ है कि शादी को लेकर चल रही है खबर पूरी तरह से सच नहीं है।
