सनकी किरदार निभाने की ख्वाहिश, कृति सेनन बोलीं- सेफ खेलने का समय गया, अब साइकोलॉजिकल रोल्स करना चाहती हूं
Kriti Sanon Psycho Role: कृति सेनन ने कहा कि हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन देखने के बाद उनकी स्क्रिप्ट चुनने की सोच बदल गई है। अब वह सुरक्षित किरदारों की बजाय मानसिक रूप से सनकी लड़की का रोल निभाना चाहती हैं।
- Written By: सोनाली झा
कृति सेनन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kriti Sanon Obsession: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि अब वह पारंपरिक और सुरक्षित किरदारों से आगे बढ़कर ऐसे रोल निभाना चाहती हैं, जो उन्हें एक कलाकार के तौर पर नई चुनौती दें। कृति ने कहा कि उन्हें खास तौर पर साइकोलॉजिकल और मानसिक रूप से जटिल किरदार बेहद आकर्षित करते हैं।
कृति सेनन का मानना है कि अभिनय का असली मजा तभी है, जब कलाकार अपनी वास्तविक जिंदगी से बिल्कुल अलग दुनिया और व्यक्तित्व को पर्दे पर जी सके। हाल ही में ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ को दिए एक इंटरव्यू में कृति सेनन ने बताया कि हॉलीवुड की साइकोलॉजिकल फिल्म ‘ऑब्सेशन’ देखने के बाद उनके सोचने का नजरिया बदल गया।
कृति सेनन ने कही ये बात
कृति सेनन ने कहा कि इस फिल्म ने उन्हें यह एहसास कराया कि कलाकारों को हमेशा सुरक्षित रास्ता नहीं चुनना चाहिए, बल्कि ऐसे किरदार करने चाहिए जो उन्हें मानसिक और रूप से चुनौती दें। जब मैंने ‘ऑब्सेशन’ देखी तो मुझे लगा कि अब हमें सेफ खेलने की आदत छोड़नी होगी। कुछ बिल्कुल अलग और जोखिम भरा करना चाहिए। इस फिल्म ने मुझे बहुत प्रेरित किया।
सम्बंधित ख़बरें
‘मुझे लगा कैंसर हो गया है’, पहली बार पीरियड आने पर घबरा गईं ‘धुरंधर’ की सिंगर
11 Years of Bajrangi Bhaijaan: सलमान खान फिल्म्स ने फैंस को दी खास सौगात, शेयर किया पोस्ट
प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में दीपिका पादुकोण ने शूट किए एक्शन सीन, ‘राका’ को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी
मौनी रॉय संग डेटिंग की फेक न्यूज पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- 15 साल की दोस्ती को बना दिया गॉसिप
मैं एक सनकी लड़की का किरदार निभाना चाहती हूं
इंटरव्यू के दौरान कृति ने खुलकर स्वीकार किया कि उनकी इच्छा पर्दे पर एक ‘साइको’ या मानसिक रूप से जटिल लड़की का किरदार निभाने की है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे किरदार बेहद रोमांचक लगते हैं, क्योंकि उनमें अभिनय की अपार संभावनाएं होती हैं। कृति ने हॉलीवुड स्टार जेंडाया की भी तारीफ की और कहा कि जिस तरह वह चुनौतीपूर्ण और अलग तरह के किरदार निभाती हैं, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
सेफ जोन से बाहर निकलना चाहती हैं कृति
कृति सेनन ने कहा कि वह अब केवल आसान या पारंपरिक किरदारों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। उनके मुताबिक, अभिनय का सबसे बड़ा रोमांच किसी ऐसे इंसान की जिंदगी को जीना है, जो आपकी असल जिंदगी से बिल्कुल अलग हो। एक अभिनेत्री के रूप में किसी ऐसे व्यक्ति को निभाना, जो आप बिल्कुल नहीं हैं, बेहद दिलचस्प अनुभव होता है। मैं पूरी तरह किसी मानसिक रोगी या सनकी किरदार को निभाना पसंद करूंगी।
