20 साल पुराना केके का हिट गाना निकला विदेशी धुन से इंस्पायर्ड! इमरान हाशमी को बना दिया था सुपरस्टार
Emraan Hashmi Songs Copied Tunes: केके का सुपरहिट गाना ‘तू ही मेरी शब है’ आज भी फैंस के दिलों में बसा है। जानिए इस गाने की अनसुनी कहानी और इसके पीछे की दिलचस्प सच्चाई।
- Written By: स्नेहा मौर्या
इमरान हाशमी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Tu Hi Meri Shab Hai Song: कहते हैं कि सुकून देने वाली आवाज दिल और दिमाग दोनों को छू जाती है। हिंदी सिनेमा में ऐसी ही एक आवाज थी केके की, जिन्होंने अपने गानों से लाखों दिलों पर राज किया। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज आज भी उतनी ही जादुई लगती है।
‘तू ही मेरी शब है’ की खासियत
केके के कई गाने आज भी evergreen माने जाते हैं, लेकिन तू ही मेरी शब है का एक अलग ही क्रेज है। यह गाना साल 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर का हिस्सा था और रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया था। इस गाने ने इमरान हाशमी को ‘हिट गानों का किंग’ बनाने में बड़ी भूमिका निभाई, वहीं केके की आवाज हर आशिक की पसंद बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
क्या यह गाना था इंस्पायर्ड?
इस गाने का म्यूजिक प्रीतम ने तैयार किया था, जबकि लिरिक्स सईद कादरी ने लिखे थे। अक्सर चर्चा होती रही है कि यह गाना पूरी तरह ओरिजिनल नहीं, बल्कि एक विदेशी धुन से प्रेरित था। कहा जाता है कि इसका म्यूजिक 1998 के ट्रैक Sacral Nirvana (Oliver Shanti) से प्रभावित था।
हालांकि, यह कहना सही नहीं होगा कि गाना पूरी तरह कॉपी था, लेकिन इसकी ट्यून, बीट्स और म्यूजिक पैटर्न में समानता जरूर महसूस की जा सकती है।
इमरान-कंगना की केमिस्ट्री ने बढ़ाया जादू
गाने को खास बनाने में सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, बल्कि स्क्रीन पर दिखी केमिस्ट्री का भी बड़ा योगदान था। इमरान हाशमी और कंगना रनौत की जोड़ी इस गाने में बेहद खूबसूरत लगी थी। सियोल (दक्षिण कोरिया) की लोकेशन्स पर फिल्माया गया यह गाना विजुअली भी काफी आकर्षक था। खासकर इमरान का माइक पकड़कर गाने वाला स्टाइल आज भी फैंस के बीच आइकोनिक माना जाता है।
ये भी पढ़ें- ‘क्वीन 2’ से धमाकेदार वापसी करेंगी कंगना रनौत, नए अंदाज में दिखेगी आत्म-खोज की कहानी, फैंस हुए एक्साइटेड
आज भी दिलों में जिंदा है गाना
‘तू ही मेरी शब है’ उन गानों में शामिल है, जो वक्त के साथ पुराने नहीं पड़ते। केके की दिल को छू लेने वाली आवाज ने इसे हमेशा के लिए खास बना दिया। यही वजह है कि सालों बाद भी यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट में बना हुआ है और हर जनरेशन के बीच उतना ही लोकप्रिय है।
