Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कियारा ही रहेंगी रणवीर की डॉन 3 का हिस्सा, प्रियंका चोपड़ा की हो सकती है एंट्री

रणवीर सिंह के चाहने वालों के लिए दोहरी खुशखबरी है। धुरंधर के टीजर के बाद में डॉन 3 की अपडेट सामने आई है। खबर के मुताबिक कियारा फिल्म का हिस्सा बनी रहेगी, प्रियंका चोपड़ा की एंट्री की भी खबर है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 07, 2025 | 01:27 PM

रणवीर सिंह की डॉन 3 को लेकर आई अपडेट

Follow Us
Close
Follow Us:

रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर अब उनकी अपकमिंग फिल्म धुरंधर का टीजर जारी किया गया। उसके तुरंत बाद अब उनकी फिल्म डॉन 3 को लेकर भी अपडेट सामने आई है। रणवीर सिंह के चाहने वालों के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है। उनके फैंस लंबे समय से उनकी अपकमिंग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। धुरंधर फिल्म इसी साल रिलीज होगी जबकि डॉन 3 अगले साल 2026 में ही बनेगी और 2026 में ही रिलीज भी होगी। मतलब इस साल और अगले साल रणवीर के फैंस उनकी 2 फिल्में में देख पाएंगे।

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म डॉन 3 को लेकर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डॉन 3 की शूटिंग कियारा आडवाणी की प्रेगनेंसी के बाद शुरू हो जाएगी। 2026 में इसकी शूटिंग शुरू होगी और 2026 में ही फिल्म रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- निरहुआ का चैलेंज, मैं मराठी नहीं बोलता, दम है तो महाराष्ट्र से निकाल कर दिखाओ

सम्बंधित ख़बरें

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पोस्टपोन, मेकर्स ने नई रिलीज डेट का किया ऐलान, जानें कब दस्तक देगी फिल्म

OTT Release This Week: ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का तूफान, धुरंधर से दलदल तक मचेगा धमाल

Vadh 2 Trailer: ‘वध 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की जोड़ी ने फिर बांधा समां

पढ़ाई छोड़ी, घर से भागीं और स्टार बनीं, जानें ‘पंजाब की कैटरीना’ शहनाज गिल की फिल्मी जर्नी

रणवीर सिंह की हुई थी ऑनलाइन ट्रोलिंग
खबर के मुताबिक रणवीर सिंह को डॉन 3 फिल्म से शाहरुख खान को रिप्लेस करने के लिए ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से फिल्म मेकर और रणवीर सिंह ने इस पर शांत रहने का फैसला किया। इतना ही नहीं रणवीर सिंह डॉन 3 में हिस्सा लेने के लिए फिजिकल और मेंटली तैयार होना चाहते थे और उन्हें मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी लेनी थी।

कियारा बनी रहेंगी डॉन 3 का हिस्सा
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कियारा आडवाणी फिल्म का हिस्सा बनी रहेंगी। जबकि फिल्म से उनके बाहर होने की खबर चर्चा में आ गई थी, कहा यह जा रहा था कि उनकी जगह कृति सेनन या फिर शरवरी वाघ ले सकती हैं, हालांकि ताजा खबर के मुताबिक कियारा फिल्म का हिस्सा बनी रह सकती हैं।

डॉन 3 फिल्म में प्रियंका चोपड़ा
डॉन 3 फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री की भी खबर है। कहा जा रहा है कि वह भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने भी एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में वापसी का संकेत दिया था। ऐसे में उनके फैंस उनकी वापसी को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि डॉन 3 का इंतजार कर रहे दर्शकों और रणवीर सिंह के प्रशंसकों के लिए यह अच्छी खबर है।

Kiara advani don 3 priyanka chopra will make entry in ranveer singh film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2025 | 01:27 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Kiara Advani
  • priyanka chopra
  • Ranveer Singh
  • Upcoming Films

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.