Sarso Ke Telwa: खेसारी लाल के ‘सरसो के तेलवा’ गाने पर बोले फैंस- 100M पक्का बा भाई, देखें वीडियो
Sarso Ke Telwa Song Out: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'सरसो के तेलवा' रिलीज हो चुका है। गाने को फैंस का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इसमें उनके साथ आकांक्षा पुरी भी हैं।
- Written By: अनिल सिंह
सरसो के तेलवा सांग में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी
Sarso Ke Telwa Song Out: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की फिल्म रिश्ते का नया गाना सरसो के तेलवा रिलीज हुआ है। गाना रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत रहा है। यूजर्स कमेंट्स के माध्यम से बता रहे हैं कि फिल्म चाहे जैसी भी हो लेकिन यह गाना हिट हो जाएगा। एक यूजर ने लिखा है कि 100 मिलियन व्यूज पक्का बा भाई। गाने में आवाज खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ आकांक्षा पुरी नजर आ रही हैं। जिन्होंने फिल्म में उनके साथ अहम भूमिका निभाई है।
खेसारी लाल यादव की नई फिल्म ‘रिश्ते’ जल्दी सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है। लेकिन उससे पहले ही इसका नया गाना ‘सरसो के तेलवा’ धमाल मचा रहा है। खेसारी लाल यादव के जन्मदिन की कुछ दिन बाद ही इस गाने को रिलीज किया गया है और इस गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। एसआरके म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को पब्लिश किया गया। वीडियो पर यूजर्स जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
ये भी पढ़ें- शशि कपूर को उनके बेटे के सामने ही गांव वालों ने पीटा, सहम गए थे एक्टर
खेसारी के जन्मदिन पर रिलीज हुआ था ‘चांदी के कटोरे’ सॉन्ग
खेसारी लाल यादव के जन्मदिन के मौके पर उनका एक और म्यूजिक वीडियो चांदी के कटोरे रिलीज किया गया था, जो इस समय यूट्यूब पर ऑल इंडिया में सातवें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो को अब तक 25 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि खेसारी लाल इस समय जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
भोजपुरी का बेताज बादशाह खेसारी लाल यादव
सरसो के तेलवा वीडियो के कमेंट सेक्शन में आए कमेंट्स में आप देख सकते हैं कि खेसारी लाल यादव को भोजपुरी का बेताज बादशाह बताया जा रहा है। खेसारी लाल यादव के ताजा गीत सरसों के तेलवा कि अगर बात करें तो गीत के बोल शुभदायल सोहरा ने लिखे हैं। जबकि म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है। फिल्म रिश्ते को ‘शर्मिला सिंह’ बना रही हैं। वहीं प्रेमांशु सिंह ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म आने से पहले ही गीत की वजह से सुर्खियों में आ गई है।
