Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव के ‘जान बाड़ा बबुआ’ का टीजर रिलीज, कृष्णा बेदर्दी का संगीत

New Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के नए गाने का टीजर रिलीज हुआ है। गाने के बोल हैं 'जान बाड़ा बबुआ। यूट्यूब पर दर्शक इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और इसे एक और हिट गाना बताया जा रहा है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Aug 21, 2025 | 11:11 PM

खेसारी लाल यादव के नए गाने 'बबुआ' का टीजर रिलीज

Follow Us
Close
Follow Us:

Jaan Baad Babua Teaser Out: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता खेसारी लाल यादव के अपकमिंग गाने ‘जान बाड़ा बबुआ’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देख प्रशंसकों में उत्साह है।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर गाने के पोस्टर के साथ टीजर पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “आ गया दिल छू लेने वाला गाना ‘जान बाड़ा बबुआ’ खेसारी लाल यादव के अंदाज में। अब देखें 22 अगस्त को सुबह 6:15 बजे से।” वहीं, टीजर को अभिनेता खेसारी ने भी अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

सम्बंधित ख़बरें

‘किसी को ऊपर उठाने के लिए दूसरों को नीचे न गिराएं’, शरारत विवाद पर क्रिस्टल डिसूजा का करारा जवाब

पुरुष, महिला और ब्लाइंड क्रिकेट टीम बनीं विश्व चैंपियन, अमिताभ बच्चन ने जताया गर्व

YRKKH Twist: अरमान की जान खतरे में! पार्टी के बीच रची गई मौत की चाल, क्या समय रहते बचा पाएगी अभिरा

Tulsi Mihir Drama: ऋतिक की हालत देख रो पड़ी तुलसी, मिहिर को होगा अपनी गलती का एहसास

ये भी पढ़ें- शफक नाज ने बताई सच्चाई, सलमान के शो में एंट्री और एग्जिट पर तोड़ी चुप्पी

जान बाड़ा बबुआ गाने में कृष्णा बेबदर्दी का है संगीत

गाने को खेसारी लाल यादव और आर्यन बाबू ने अपनी आवाज दी है और कृष्णा बेबदर्दी ने इसे संगीतबद्ध किया है। वहीं, इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। ग्लोबल म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले गाने को कोरियोग्राफ आरडी रामदेवन ने किया है और इसका डायरेक्शन धीरज ठाकुर ने किया है। गाना कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। पूरा गाना जियो सावन, स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूजिक, और अमेजन म्यूजिक के साथ गाना पर भी उपलब्ध होगा।

खेसारी की गॉडफादर जल्द होगी रिलीज

अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गॉडफादर’ जल्दी ही रिलीज होने वाली है। दमदार एक्शन, शानदार डायलॉग डिलीवरी और स्टाइलिश अंदाज के साथ मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया था, जिसके बाद प्रशंसक अब फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। निर्देशक पराग पाटिल ने फिल्म में सामाजिक मुद्दों को आधुनिक अंदाज में पेश किया है। कहानी प्राण ने लिखी है, जो पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक चुनौतियों और एक आम इंसान के संघर्ष को दर्शाती है। फिल्म में खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह के अलावा आस्था सिंह, संजय पांडे, विनोद मिश्रा, जे. नीलम, निशा तिवारी और सुबोध सेठ जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखेंगे।

खेसारी के नए गाने

खेसारी लाल यादव के नए गाने बहुत ही लोकप्रिय हो रहे हैं और उनके फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में उनके कुछ गाने रिलीज हुए हैं जो बहुत ही धूम मचा रहे हैं।

तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद: यह एक भक्ति गाना है जिसमें खेसारी लाल यादव ने प्रेमानंद महाराज जी के साथ काम किया है। गाने की लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखी हैं और म्यूजिक जयदीप वर्मा ने दिया है।

गेरुआ कलर: यह एक सावन स्पेशल गाना है जिसमें खेसारी लाल यादव की महादेव के प्रति भक्ति दिखाई गई है। गाने को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने गाया है।

Khesari lal yadav new song jaan baad babua teaser out fans praising bhojpuri actor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 21, 2025 | 11:11 PM

Topics:  

  • Bhojpuri Cinema
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Khesari Lal Yadav
  • Upcoming Film

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.