Godfather Film: खेसारी लाल का नया गाना 'नजरिया नजर से' रिलीज होते ही मचा रहा बवाल

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे अभिनेता खेसारी लाल की अपकमिंग फिल्म 'गॉडफादर' का नया गाना 'नजरिया नजर से' को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है।
Godfather Film: खेसारी लाल का नया गाना 'नजरिया नजर से' रिलीज होते ही मचा रहा बवाल
'गॉडफादर' का नया गाना 'नजरिया नजर से' रिलीज, खेसारी लाल और प्रियंका सिंह की जोड़ी ने मचाई धूम
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Godfather Film New Song: खेसारी लाल यादव की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म गॉडफादर का नया गाना नजरिया नजर से रिलीज हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह की आवाज है, जबकि वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री आस्था सिंह नजर आ रही हैं। खेसारी लाल यादव का गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर दर्शकों को पसंद आ रहा है। दर्शकों ने गॉडफादर फिल्म रिलीज होने के पहले ही उसे सुपरहिट फिल्म घोषित कर दिया है।

रिलीज के बाद से वायरल हो रहे 'नजरिया नजर से' गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने खुद अपनी आवाज दी है। वहीं, इसमें बोल और संगीत कृष्णा बेदर्दी के हैं। खेसारी लाल के साथ प्रियंका सिंह की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। पराग पाटिल के निर्देशन में तैयार गाना कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

'नजरिया नजर से' गाना

खेसारी और आस्था की धमाकेदार जोड़ी

गाने के रिलीज से पहले भी खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "तैयार हो जाइए! फिल्म 'गॉडफादर' का जबरदस्त गाना 'नजरिया नजर से' लेकर आ रहे हैं। खेसारी लाल और आस्था सिंह की धमाकेदार जोड़ी, कल सुबह 7 बजे देखना न भूलें।"

फैंस को दीवाना बना रहा है गाना

उन्होंने आगे लिखा, "एक नवाबी अंदाज में आया धमाकेदार नया गाना! फिल्म 'गॉडफादर' से 'नजरिया नजर से' लेकर आ रहे हैं। जब खेसारी लाल यादव और आस्था सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। कल सुबह 7 बजे यूट्यूब पर देखना न भूलें।"फिल्म का ट्रेलर पहले ही मेकर्स ने रिलीज कर दिया था, जिसके बाद दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में खेसारी लाल का दमदार एक्शन, शानदार डायलॉग डिलीवरी और स्टाइलिश अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है।

फिल्म में उठाया गया है सामाजिक मुद्दा

निर्देशक पराग पाटिल ने फिल्म में सामाजिक मुद्दों को आधुनिक अंदाज में पेश किया है। कहानी प्राण ने लिखी है, जो पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक चुनौतियों और एक आम इंसान के संघर्ष को दर्शाती है। इस फिल्म में दर्शकों को भावनात्मक और रोमांचक अनुभव देखने को मिलेगा। फिल्म में खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह के अलावा आस्था सिंह, संजय पांडे, विनोद मिश्रा, जे. नीलम, निशा तिवारी और सुबोध सेठ जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखेंगे।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com