-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Khayyam Reached Bollywood From The Army Whose Music Gave New Flight To Poetry
Khayyam Birth Anniversary: आर्मी से पहुंचे बॉलीवुड, खय्याम जिनके संगीत में शायरी को मिली नई उड़ान
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार खय्याम का आज बर्थ एनिवर्सरी है। संगीत की दुनिया में उन्होंने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था। खय्याम को 2011 में संगीत की दुनिया में उनके योगदान के लिए पद्मभूषण अवॉर्ड से नवाजा गया था।

खय्याम (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार खय्याम का जन्म 18 फरवरी 1927 को हुआ था। खय्याम ने अपनी कला से संगीत के पौधे को सारी उम्र सींचा। खय्याम को 2 बार फिल्म फेयर के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। खय्याम को साल 2011 में भारत सरकार की तरफ से संगीत की दुनिया में उनके योगदान के लिए पद्मभूषण अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
खय्याम ने बड़े होकर फौज ज्वाइन कर ली। खय्याम फौजी बने और बंदूक थामे जंग की तैयारी करते रहे। हालांकि खय्याम के अंदर संगीत के सुर खलबलाने लगे। इसके बाद खय्याम ने अपनी लाइफ का बड़ा फैसला लिया, जिससे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। खय्याम ने फौज छोड़कर मुंबई का रुख किया और फिल्मों में काम करने लगे।
बॉलीवुड के पहले मशहूर पंजाबी संगीतकार बाबा चिश्ती से खय्याम ने संगीत सीखा। इसके बाद उन्होंने अपने सुरों को धार देने लगे। इसके बाद साल 1948 में आई फिल्म ‘हीर-रांझा’ से अपना करियर शुरू करने का मौका मिला। इस फिल्म ने भले ही खय्याम को पॉपुलर नहीं बनाया, लेकिन मेकर्स ने उनके संगीत की साधना को पहचान लिया। इतना करने के बाद भी खय्याम को क्रेडिट नहीं मिला। इसके बाद खय्याम को फिल्मों में काम मिलने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
British Army में बड़ा स्कैंडल! ट्रेनिंग के दौरान आर्मी कॉलेज में टीनएज लड़कियों से रेप
आलिया भट्ट की बढ़ी बादशाहत, ब्रांड वैल्यू में दीपिका पादुकोण-रश्मिका मंदाना को पीछे छोड़ बनीं नंबर-1 एक्ट्रेस
सनी देओल की ‘परशुराम’ पर लगा ब्रेक, हॉलीवुड फिल्म के चलते टली शूटिंग, अब 2027 तक करना होगा इंतजार
राजपाल यादव पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, 16 करोड़ के कर्ज की वसूली के लिए बैंक ने संपत्तियों पर चिपकाया नोटिस
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खय्याम के संगीत का जादू हर जगह चलने लगा। खय्याम की कला देखते ही सभी फिल्म मेकर उनके फैन हो गए। खय्याम भी फिल्मों के लिए गाने बनाने लगे और 1 के बाद 1 सुपरहिट गानों की लाइन लगा दी। साल 1981 में आई फिल्म ‘उमराव जान’ के गानों में बाजार में धूम मचा दी। इसके साथ ही इस फिल्म में रेखा ने कमाल की एक्टिंग की और पॉपुलर हो गईं। इस फिल्म से रेखा को पहचान मिली थी।
साल 2012 में मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स फंक्शन में रेखा ने खुद कहा कि खय्याम साहब ने ही मुझे सुपरस्टार बनाया है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी रही है। खय्याम ने अपनी पूरी जिंदगी फौजी तेवर और जोगी स्वभाव के साथ जी है। खय्याम ने अपने 90वें जन्मदिन पर 10 करोड़ रुपयों की संपत्ति दान कर सभी को चौंका दिया था। आज भी खय्याम के गाने 50 साल बाद भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। दर्जनों गानों का आज भी कोई तोड़ नहीं है।
Khayyam reached bollywood from the army whose music gave new flight to poetry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Raksha Bandhan: डाक से डिजिटल तक, बदल गया राखी का अंदाज! ये 5 ट्रेंड बताते हैं कैसे बदला भाई-बहन का त्योहार
Aug 07, 2026 | 01:26 PMमिसिंग लिंक टनल में रात 1:30 बजे भीषण हादसा, चकनाचूर फॉर्च्यूनर देखकर उड़े होश! कारोबारी तुषार भूमकर की मौत
Aug 07, 2026 | 01:26 PM50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन बेटे के जनाजे में कैसे होगी शामिल? कब्रिस्तान पर लगा पुलिस की पहरा
Aug 07, 2026 | 01:25 PMबाघ और तेंदुए का आतंक: भंडारा में पत्नी के सामने चरवाहे को घसीटकर ले गया, चंद्रपुर के भद्रावती में दो घायल
Aug 07, 2026 | 01:13 PMनवभारत विषेश: 2030 तक भारत में 6G की दस्तक! लेकिन क्या 5G की सुस्त रफ्तार के बीच पूरा हो पाएगा यह सपना?
Aug 07, 2026 | 01:11 PMबंडा में नशे ने ले ली मासूम की जान: 3 साल के मासूम पर गिरा शराबी पिता, दम घुटने से हुई मौत
Aug 07, 2026 | 01:10 PMमुंबई लोकल ट्रेन: महिला को पीटता रहा शख्स और मूक दर्शक बन देखते रहे यात्री, सुरक्षा पर उठा सवाल
Aug 07, 2026 | 01:10 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














