Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘खुद की बेगम पर्दा प्रथा की शिकार हो गई…’ शादी के बाद ट्रोल हुए खान सर, रिसेप्शन में पत्नी के घूंघट को लेकर मचा बवाल

बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर की शादी खुशी का मौका है, लेकिन उनके रिसेप्शन में पत्नी के घूंघट की तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ गई है। लोग उनकी बेगम की पारंपरिक पर्दा प्रथा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 03, 2025 | 07:09 PM

खान सर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूब पर अपनी पढ़ाई के अंदाज से लाखों छात्रों के चहेते बने खान सर इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। 2 जून को उन्होंने भव्य वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें राजनीतिक से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। इस रिसेप्शन में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से लेकर सिंगर दीपक ठाकुर तक पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को बधाई दी।

दरअसल, जहां एक तरफ खान सर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। इसकी वजह है उनकी पत्नी का घूंघट में नजर आना। रिसेप्शन की तस्वीरों में खान सर की पत्नी पूरे पारंपरिक अंदाज में नजर आईं और उन्होंने सिर पर घूंघट लिया हुआ था। इसी दृश्य ने कुछ लोगों को नाराज कर दिया और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

महिला सम्मान, सशक्तिकरण, नारी शक्ति, भेदभाव ओर न जाने बात तो गुरु जी बहुत बड़ी बड़ी करते है, लेकिन 21वी शताब्दी में भी खुद की बीवी को घूंघट तक से बाहर नहीं आने देरे।#KhanSir #khansirmarriage #KhanSirWedding #KhanSirReception pic.twitter.com/lWWG5ae6XG — Tarun Teotia (@TarunTeoti47461) June 3, 2025

यूजर्स ने खान सर को किया ट्रोल 
एक यूजर ने कमेंट किया, “सभी बुराइयों से पर्दा उठाते-उठाते खुद की बेगम पर्दा प्रथा की शिकार हो गई।” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “21वीं सदी में भी खान सर अपनी बीवी को घूंघट से बाहर नहीं आने दे रहे हैं।” किसी ने तो यहां तक कह दिया कि खान सर जो हमेशा पर्दा और बुर्का प्रथा पर सवाल उठाते थे, वो खुद अपनी पत्नी के लिए वही रवैया अपना रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Avika Gor: प्रेग्नेंसी की खबर अविका गौर ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस बोलीं ये मजेदार है

तारा सुतारिया ब्रेकअप, आदर जैन के बाद वीर पहाड़िया से टूटा नाता, क्या एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट था वजह!

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर गोल्डन ग्लोब्स के मंच पर, जानिए होस्ट निक्की ग्लेजर के शो की पूरी डिटेल्स

भारत की रफ्तार से ‘खौफ’ में ट्रंप? 500% टैरिफ की धमकी के पीछे का असली डर आया सामने- VIDEO

जिंदगी भर घूंघट बुरका का विरोध करने वाले #khansir खुद की बीवी के साथ इस तरह पेश आते हैं😂 बाकी छाए हुए हैं। शादी की शुभकामनाएं🎉#khansirmarriage#KhanSirReception#KhanSirWeddingpic.twitter.com/pcCctxy9T9 — ASLIVE (@SONofUP63) June 3, 2025

हालांकि, इस मामले में सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आया। जहां अब कर एक ओर लोग खान सर की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनके समर्थन में खड़े हैं। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “घूंघट करना या न करना, ये पूरी तरह से व्यक्तिगत पसंद का मामला है। किसी को इससे क्या परेशानी होनी चाहिए?”

क्या दिक्कत हो रही है किसी को भी खान सर की पत्नी के घूंघट से?
अब कोई घूंघट करे या फिर ना करे ये खुद उस इंसान का निजी मामला है।#KhanSirWedding#KhanSirReception #खानसर pic.twitter.com/JX9NrJcz8S
— Sonu Rawat (@VoiceofRajniti) June 3, 2025

ये भी पढ़ें- जिस खौफनाक विलेन से कांपते थे लोग, उनका पोता दिखता है हीरो से भी ज्यादा हैंडसम, नाम जानकर रह जाएंगे दंग

खान सर और उनकी पत्नी का लुक 
अगर खान सर और उनकी पत्नी के लुक की बात करें,  तो रिसेप्शन में खान सर मैरून कलर के सूट, पिंक शर्ट और रेड टाई में काफी स्मार्ट लग रहे थे। वहीं उनकी पत्नी ने रेड लहंगा, मैचिंग चूड़ियां, गोल्डन जूलरी, बड़ी नथ और मांगटीका पहनकर अपने लुक को रॉयल टच दिया। रेड लिपस्टिक और घूंघट में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Khan sir got trolled after marriage users reacted on his wife veil at reception

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2025 | 07:07 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Latest News
  • patna

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.