-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Amrish Puri Grandson Vardhan Puri Looks More Handsome Than Heroes
जिस खौफनाक विलेन से कांपते थे लोग, उनका पोता दिखता है हीरो से भी ज्यादा हैंडसम, नाम जानकर रह जाएंगे दंग
- Written By: स्नेहा मौर्या
अमरीश पुरी को बॉलीवुड में खौफनाक विलेन के तौर पर जाना जाता है, उन्होंने कई फिल्मों में खूंखार किरदार निभाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पोते वर्धन पुरी भी अपने दादा के नक्शे कदम पर चलकर फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई।

वर्धन पुरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी को आज भी उनके दमदार अभिनय और यादगार किरदारों के लिए याद किया जाता है। ‘मोगैम्बो खुश हुआ’ जैसे डायलॉग्स आज भी फैंस की जुबां पर हैं। साल 2005 में ब्रेन हेमरेज के कारण उनका निधन हो गया था, लेकिन उनके निभाए किरदार आज भी जिंदा हैं। दिलचस्प बात यह है कि जहां अमरीश पुरी के बच्चों ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए रखी, वहीं उनके पोते वर्धन पुरी ने एक्टिंग को ही अपना करियर चुना।
दरअसल, वर्धन पुरी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर से की और इसके बाद उन्होंने साल 2019 में फिल्म ‘ये साली आशिकी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म को भले ही बड़ी सफलता न मिली हो, लेकिन वर्धन के अभिनय की सराहना जरूर हुई। बहुत से लोग नहीं जानते कि वर्धन, अमरीश पुरी के पोते हैं क्योंकि उन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के, अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाने की कोशिश की है।
वर्धन पुरी ने शेयर की थी दादू की यादें
वर्धन ने एक पुराने इंटरव्यू में अपने दादू अमरीश पुरी से जुड़ी कई यादें साझा की थीं। उन्होंने बताया कि अमरीश पुरी बेहद अनुशासनप्रिय व्यक्ति थे। चाहे कितनी भी देर रात तक शूटिंग क्यों न हो, वे सुबह जल्दी उठकर योग जरूर करते थे। वर्धन ने बताया कि उनके दादा ने हमेशा उन्हें सिखाया कि अगर जिंदगी में कुछ हासिल करना है तो अपने बलबूते पर करना चाहिए, किसी के नाम या पहचान के सहारे नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
वर्धन ने यह भी बताया कि बचपन में जब वह फिल्म सेट्स पर जाने की जिद करते थे, तो अमरीश पुरी उन्हें वहां ले जाने से बचते थे। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा, “दादू को लगता था कि अगर मुझे सेट पर स्पेशल ट्रीटमेंट मिलेगी, तो मैं खुद को कुछ खास समझने लगूंगा, जो कि मेरे भविष्य के लिए सही नहीं होगा।”
ये भी पढ़ें- कौन थीं पाकिस्तानी टिकटॉकर, जिनकी 17 साल की उम्र में थम गई जिंदगी, घर में घुसकर शख्स ने गोलियों से भूना
दादू की सीख ने बनाया शानदार कलाकार
हालांकि, उनकी इस सोच ने वर्धन के अंदर सेल्फ कॉन्फिडेंस और संघर्ष की भावना को मजबूत बनाया। यही वजह है कि उन्होंने एक्टिंग को केवल विरासत नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी समझकर अपनाया। भले ही वर्धन को अभी वह स्टारडम नहीं मिला है जो उनके दादा को मिला था, लेकिन उनकी मेहनत और लगन यह दिखाती है कि वह भी एक दिन अपनी अलग पहचान जरूर बनाएंगे।
Amrish puri grandson vardhan puri looks more handsome than heroes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













