Kesari 2 Collection Day 3: केसरी 2 ने तीसरे दिन भरी हुंकार, पहले सप्ताहांत में तोड़ा 11 फिल्मों का रिकॉर्ड

Kesari 2 Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' का प्रदर्शन पहले और दूसरे दिन कमजोर रहा, तीसरे फिल्म ने जबरदस्त कारोबार किया है। फिल्म दहाई के आंकड़े को छूने में कामयाब हो गई है। इसने 11 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है। 
Kesari 2 Box Office Collection Day 3 Akshay Kumar Film
केसरी 2 ने तीसरे दिन भरी हुंकार
Published on: 
Updated on: 

Kesari 2 Collection Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ने रविवार को छप्पर फाड़ कमाई की और इसने 2025 में रिलीज हुई 11 फिल्मों को पहले सप्ताहांत में कारोबार के मामले में पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार और शनिवार को केसरी 2 फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा, लेकिन रविवार को फिल्म ने जबरदस्त कमाई की और रविवार को फिल्म की कमाई का आंकड़ा दहाई के आंकड़े को पार करने में कामयाब हो गया है,आइए जानते हैं रविवार को केसरी चैप्टर 2 ने कितने का कारोबार किया।

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' रिलीज होने से काफी समय पहले से ही सुर्खियों में थी और फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। अंदाजा यह लगाया जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के साथ जबरदस्त प्रदर्शन करेगी और फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलेगी, लेकिन फिल्म ने पहले दिन 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 9.75 करोड़ का कारोबार हुआ, जो फिल्म को लेकर की गई उम्मीद से कम था। लेकिन रविवार को फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। तीसरे दिन यानी संडे को फिल्म ने 12.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसी के साथ तीन दिन यानि पहले सप्ताहांत में फिल्म की कुल कमाई 29.75 करोड़ पहुंच गई जिसे करीब 30 करोड़ कहा जा सकता है।

2025 में रिलीज हुई अब तक की फिल्मों में केसरी चैप्टर 2 ने पहले सप्ताहांत में कमाई के मामले में करीब 11 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जिसमे 26.59 करोड़ के पहले सप्ताहांत के कारोबार के साथ गेम चेंजर नंबर वन पर है। देवा दूसरे नंबर पर, डिप्लोमेट तीसरे नंबर पर, इमरजेंसी चौथे नंबर पर, फतेह पांचवें नंबर पर, बैडएस रवि कुमार छठे नंबर पर, मेरे हस्बैंड की बीवी सातवें नंबर पर, लवयापा आठवें नंबर पर, 9वें नंबर पर आजाद, दसवें नंबर पर क्रेजी और 11 नंबर पर सुपर बॉयज आफ मालेगांव है। पहले सप्ताहांत की कमाई के मामले में सिर्फ छावा, सिकंदर, स्काई फोर्स और जाट फिल्में ही केसरी चैप्टर 2 से आगे बनी हुई है।