Kavita Krishnamurthy: लता मंगेशकर के साथ गाया पहला गाना, 15,000 से ज़्यादा गानों में बिखेरा अपनी आवाज़ का जादू

कविता कृष्णमूर्ति, जिनकी आवाज़ आज भी लोगों की जुबान पर है, ने 45 भाषाओं में गाने गाए। 9 साल की उम्र में लता मंगेशकर के साथ गाने की शुरुआत की और मिस्टर इंडिया का गाना "हवा हवाई" से पॉपुलैरिटी पाई।
Kavita Krishnamurthy: लता मंगेशकर के साथ गाया पहला गाना, 15,000 से ज़्यादा गानों में बिखेरा अपनी आवाज़ का जादू
Kavita Krishnamurthy: लता मंगेशकर के साथ गाया पहला गाना, 15,000 से ज़्यादा गानों में बिखेरा अपनी आवाज़ का जादू (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: कविता कृष्णमूर्ति 90 के दशक की वो सिंगर जिनका नाम और गाने आज भी लोगों की जुबान पर है। उन्होंने बॉलीवुड जगत के कई शानदार गानों में अपनी अवाज दी है। उनकी आवाज ने उन गानों की शान में चार चांद लगाए है। कविता ने अपने करियर की शुरुआत 9 साल की उम्र में ही कर दी थी। लेकिन उनको करियर में ऊचाई श्रीदेवी की फिल्म के गाने से मिली। मिस्टर इंडिया का गाना हवा हवाई उनके करियर की वो सीढी थी जिसने उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी बटोरी थी। उन्होंने न सिर्फ हिन्दी बल्कि साउथ के भी ढेरों गाने गाए है। इसके अलावा उन्होंने 45 अलग-अलग भाषाओं को अपनी आवाज दी है।

कविता कृष्णमूर्ती आज अपना 67 बर्थडे मना रही है। उनका जन्म 25 जनवरी 1958 को दिल्ली की अय्यर फैमिली में हुआ था। उन्हें बचपन से ही सिंगिंग की शौक था। उनके पिता शिक्षा विभाग में एक अधिकारी थे। कविता का बचपन का नाम शारदा था। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर का शुरुआत घर से ही की थी। उन्होंने 8 साल की उम्र में एक म्यूजिक कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल जीता था। इस कॉम्पिटिशन के बाद उन्होंने सिर्फ एक सपना देखा सिंगर बनने का और उसे बखुबी पूरा भी किया।

यहां देखे पोस्ट-

कविता हमेश लता मंगेशकर और मन्ना डे का गाने सुनती थी। उन्हें 9 साल की उम्र में लता मंगेशकर के साथ अपना पहला गाना गाने का मौका मिला। उन्होंने यह गाना बांगला भाषा में गाया था। इस के बाद कविता ने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन खत्म किया और वहीं काम की तलाश करने लगी। इसके बाद कविता ने कई गाने गाए उन्हें 1985 में रिलीज हुई फिल्म प्यार झुकता नहीं से बतौर सिंगर बॉलीवुड में पहचान मिली।

कविता ने अपने करियर में आरडी बर्मन से लेकर अमित कुमार, उदित नारायण, कुमार सानू और कई सिंगर के साथ खुब गाने गाए। इसके अलावा सोनू निगम और बाबुल सुप्रियो के साथ भी उन्होंने जुगलबंदी की। कविता ने 1995 से लेकर 1997 तक लगातार बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगिंग के लिए 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले। उन्हें साल 2005 में पद्म श्री से सम्मानित किया। कविता कृष्णमूर्ति ने हिंदी के अलावा कन्नड़, राजस्थान, भोजपुरी, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कोंकणी, नेपाली, असमी और इंग्लिश समेत 45 भाषाओं में गाने गाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com