कैटरीना कैफ शादी से पहले कर रही हैं ये स्पेशल Diet, वेडिंग से पहले घटाना चाहती है वजन
- Written By: सोनू शुक्ला
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (katrina kaif) इन दिनों अपनी शादी की खबरों की वजह से सुर्खियों में लगातार बने हुए हैं। खबरों को मानें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। यह तक की दोनों के शादी के कपड़ो से लेकर वैन्यू तक सब डिसाइड हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी हेवी बजट शादियों में से एक होगी। इस शादी को खास बनाने के लिए इसकी तैयारियां भी बहुत स्पेशल तरीके से की गई हैं।
ऐसे में कटरीना इस वक़्त खुद पर बहुत ध्यान दे रही हैं। कटरीना शादी से पहले अपना फिगर मेन्टेन करना चाहती है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित एक्ट्रेस अपने डाइट को लेकर पूरी तरह से स्ट्रिक्ट हो गई हैं और उन्होनें कार्बोहाइड्रेट लेना बंद कर दिया है। कैटरीना अपनी शादी में कमाल की दिखना चाहती हैं और इसके लिए वो नो-कार्ब डाइट पर हैं।
कैटरीना इस वक़्त अपनी डाइट में सिर्फ प्रोटीन ले रही हैं। कैटरीना इस वक़्त ‘नो कार्ब डाइट’ पर हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस ने इस वक़्त कार्बोहाइड्रेट, ग्लूटेन, चीनी इन सभी चीज़ों से दूरी बना ली है। कैटरीना इस वक़्त सिर्फ सूप, सलाद, हरी सब्जि़यों जैसी चीज़ें ही खा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, CJP का जश्न, VIDEOs देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
मीरा रोड में महिला की निजता भंग करने का आरोप, एडिटेड CCTV वीडियो वायरल; पड़ोसी पर FIR
प्रभास-तृप्ति डिमरी की ‘स्पिरिट’ में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? दमदार कैमियो से कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Delhi Police: जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
इस डाइट के बारे में बात करें तो कार्बोहाइड्रेट हमारी बॉडी में शुगर का काम करता है। जिसे हमारी बॉडी को एनर्जी मिलती है। अगर आओ अचानक से ‘नो कार्ब डाइट’ डाइट पर जाते हो तो आपका मूड खराब रहने लग जाएगा। इतना ही नहीं आप थक भी जल्दी जाओंगे। और बाद में जब आप इस डाइट को छोड़ेंगे तब आपका वजन काफी तेजी से बढ़ने सकता हैं।
