मीरा रोड में महिला की निजता भंग करने का आरोप, एडिटेड CCTV वीडियो वायरल; पड़ोसी पर FIR
Mumbai Cyber Crime: मीरा रोड के काशीगांव में महिला के फ्लैट के बाहर का CCTV फुटेज एडिट कर वायरल करने पर पड़ोसी पर मामला दर्ज। BNS धाराओं के तहत पुलिस कर रही जांच।
- Written By: रूपम सिंह
सांकेतिक फोटो (सोर्स सोशल मीडिया)
Mira Road Kashigaon Privacy Breach CCTV Footage Viral: मीरा रोड के काशीगांव क्षेत्र में एक महिला की निजता के कथित उल्लंघन और एडिट किए गए सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। 27 वर्षीय बैंक रिलेशनशिप मैनेजर की शिकायत पर काशीगांव पुलिस ने उसके पड़ोसी अमित झा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
महिला ने कैमरे की दिशा पर जताई आपत्ति
शिकायत के अनुसार, आरोपी पड़ोसी ने अपने फ्लैट के बाहर 360 डिग्री घूमने वाला सीसीटीवी कैमरा लगाया था, जिसकी दिशा कथित रूप से महिला के फ्लैट के मुख्य प्रवेश द्वार की ओर थी। महिला का आरोप है कि उसने पहले भी कैमरा हटाने की मांग की थी और इस संबंध में एनसी (नॉन-कॉग्निजेबल) शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बावजूद कैमरा नहीं हटाया गया और उसके घर आने-जाने वाले लोगों की रिकॉर्डिंग जारी रही।
एडिटेड वीडियो वायरल होने से बढ़ा विवाद
महिला का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज के कुछ हिस्सों को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वायरल वीडियो में स्थानीय भाजपा पार्षद तरुण शर्मा सहित कुछ अन्य लोगों के महिला के घर आने-जाने के दृश्य दिखाई देने का दावा किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। शिकायत के अनुसार, 22 जुलाई को पार्षद तरुण शर्मा ने स्वयं महिला को फोन कर बताया कि उनके घर आने-जाने से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नागपुर और संभाजीनगर में गठित होंगी विशेष अदालतें
चंद्रपुर में नकली सोयाबीन बीज का बड़ा फर्जीवाड़ा, 17 किसानों की फसल चौपट, कंपनी-सप्लायर पर एफआईआर
मुंबई में कुत्ते काटने के मामले 20% बढ़े: BMC चलाएगी 23 करोड़ का नसबंदी और मुफ्त रैबीज टीकाकरण अभियान
‘सरकार लौटा सकती है मेरी बेटी?’ NEET Protest में नागपुर सुसाइड विक्टिम की मां का कलेजा चीरने वाला सवाल
यह भी पढ़ें:- NEET पेपर लीक मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नागपुर और संभाजीनगर में गठित होंगी विशेष अदालतें
पुलिस कर रही मामले की जांच
काशीगांव पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह आरोप हैं जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य संबंधित पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
