Karwa Chauth 2025: अंकिता लोखंडे से श्रद्धा आर्या तक, करवा चौथ के रंग में डूबी टीवी एक्ट्रेस
TV Actress: करवा चौथ 2025 से पहले टीवी एक्ट्रेसेस श्रद्धा आर्या, अंकिता लोखंडे और नेहा स्वामी ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी। क्लाउडिया सिएसला ने भी दोस्तों संग एंजॉय किया प्री-करवा चौथ बैश।
- Written By: अनिल सिंह
मेहंदी की खुशबू से महका टीवी टाउन, श्रद्धा-अंकिता और नेहा स्वामी ने सेलिब्रेट किया करवा चौथ से पहले का जश्न
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का पावन त्योहार देशभर में 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। सुहागन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। आम महिलाओं की तरह ही टेलीविजन जगत की हसीनाएं भी इस उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस पर्व की शुरुआत करते हुए, कई टीवी एक्ट्रेसेस आज अपने मेहंदी फंक्शन में नजर आईं। इन हसीनाओं ने अपने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी रचाई और दोस्तों के साथ खूब मस्ती की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं। 10 अक्टूबर को इस त्योहार के पहले, हसीना ने अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाई। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का एक मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी सहेलियों के साथ मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनका येलो स्लीवलेस सूट में पारंपरिक अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी सहेलियों के साथ वायरल सॉन्ग ‘ठुमक ठुमक’ पर वीडियो बनाया और इस मेहंदी फंक्शन को जमकर एंजॉय किया।
ये भी पढ़ें- सयानी गुप्ता ने 5 साल में शुरू किया वॉयस ओवर करियर, फिल्म-ओटीटी में दिखा चुकी हैं …
करवा रंग में रंगीं जर्मन एक्ट्रेस क्लाउडिया सिएसला
जर्मन एक्ट्रेस और मॉडल क्लाउडिया सिएसला भी पूरी तरह से करवा चौथ के रंग में रंगी नजर आईं। उन्होंने भी अपनी करीबी दोस्तों के साथ एक खास मेहंदी फंक्शन एंजॉय किया। इस फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटोर रही हैं।
अंकिता लोखंडे और नेहा स्वामी का दिखा खास अंदाज
क्लाउडिया सिएसला के इस मेहंदी फंक्शन में टीवी जगत की कई जानी-मानी एक्ट्रेसेस नजर आईं। इनमें अंकिता लोखंडे, नेहा स्वामी और सृष्टि रोड़े प्रमुख थीं। सभी हसीनाएं एक से बढ़कर एक ट्रेडिशनल आउटफिट में कहर ढा रही थीं और एक-दूसरे के साथ इस उत्सव को सेलिब्रेट करती दिखीं।
दोस्तों के साथ एंजॉय किया प्री-करवा चौथ बैश
सभी एक्ट्रेसेस ने मिलकर करवा चौथ के पहले इस मेहंदी फंक्शन को एक प्री-करवा चौथ बैश की तरह मनाया। चाहे वह श्रद्धा आर्या का देसी लुक हो या फिर क्लाउडिया सिएसला और अंकिता लोखंडे की सहेलियों संग मस्ती, सभी ने त्योहार के इस माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया है। ये तस्वीरें साफ दर्शाती हैं कि टीवी टाउन में करवा चौथ का उत्साह पूरे ज़ोरों पर है।
