कार्तिक आर्यन पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, बड़ी फिल्म की मन्नत पूरी होने पर टेका माथा!
कार्तिक आर्यन नए साल की शुरुआत सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के आशीर्वाद के साथ करते हुए नजर आए हैं। करण जौहर की फिल्म मिलने के बाद वह सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
करण जौहर की फिल्म मिलते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन
मुंबई: कार्तिक आर्यन इस समय करण जौहर की अपकमिंग फिल्म के लिए मिले ऑफर की वजह से सुर्खियों में हैं। इतना ही नहीं वह मुंबई में और प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं यह चर्चा भी हो रही है। इसके अलावा बीते साल उन्होंने भूलभुलैया 3 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया और अब कार्तिक आर्यन पर लगा फ्लॉप फिल्में देने का दाग भी धुल गया है। कार्तिक आर्यन नए साल की शुरुआत सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेक कर करते हुए नजर आए हैं।
कार्तिक आर्यन ने 1 जनवरी 2025 को बुधवार के दिन मुंबई के दादर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर गणेश भगवान से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मीडियाकर्मी उनका वीडियो बनाते हुए नजर आए। वह मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर एंट्री करते हुए और मंदिर से बाहर आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने लाल रंग के शर्ट पहनी हुई थी और पीले रंग का दुपट्टा उनके कंधे पर नजर आ रहा है। उन्होंने माथे पर तिलक भी लगाया था।
ये भी पढ़ें- क्या अपने वर्स्ट फेज में पहुंच गया है बॉलीवुड? रीमेक पर रीमेक कहां गई असली कहानियां
सम्बंधित ख़बरें
170 का होगा पेट्रोल और 150 पहुंचेगा डीजल’; कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की सनसनीखेज भविष्यवाणी
महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! चुनाव आयोग ने दी मंजूरी, 30 जून से पहले माफ होगा 2 लाख तक का कर्ज
भाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर की देवर की हत्या, दहिसर का दिल दहला देने वाला मामला
सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में NCP ने पास किया एकजुटता का प्रस्ताव, पार्थ पवार की नाराजगी पर दी सफाई
साल 2024 कार्तिक आर्यन के लिए सफल साल साबित हुआ है। साल 2024 में उन्होंने ‘चंदू चैंपियन’ और ‘भूल भुलैया 3’ जैसी दो बेहतरीन फिल्में दी। चंदू चैंपियन बायोपिक थी तो वहीं भूल भुलैया 3 हॉरर कॉमेडी मूवी थी। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में उन्होंने करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ साइन किया है। इसके लिए उन्हें बड़ी साइन अमाउंट मिली है और यह उनके करियर की एक बड़ी फिल्म साबित होगी ऐसा माना जा रहा है। खुद कार्तिक आर्यन ने यह कहा था कि उन्हें अब तक किसी भी बड़े फिल्म मेकर की तरफ से ऑफर नहीं मिला है। ऐसे में अब उसकी भी शुरुआत हो गई है, ऐसा कहा जा सकता है। हाल ही में उन्होंने मुंबई में और प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बनाया है। इस तरह की खबर भी खूब सुर्खियां बटोर रही। कहा यह भी जा रहा है की बड़ी फिल्म मिलने की उनकी मन्नत पूरी हुई है।
