मुंबई: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आई है। 150 करोड़ रुपए के लागत से बनी फिल्म अब तक 200 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है। ऐसे में इस फिल्म को सफल फिल्म कहा जा सकता है और इसी की सफलता का जश्न मनाने कार्तिक आर्यन बिहार पहुंचे, जहां वह लिट्टी चोखा का मजा लेते हुए नजर आए और उन्होंने बिहार के बारे में कुछ खास बात कही। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।
पटना के फुलवारी शरीफ स्थित सिने कंपलेक्स में भूल भुलैया 3 के स्टार कार्तिक आर्यन पहुंचे। यह उन्होंने मीडिया से बातचीत की और बताया कि भूल भुलैया 3 उनके लाइफ की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म ने कम समय में दर्शकों का दिल जीता और अच्छी कमाई की है। इस मौके पर कार्तिक आर्यन को देखने के लिए वहां बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे हुए थे।
ये भी पढ़ें- खुशी कपूर ने वेदांग रैना संग रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, जानें एक्ट्रेस ने…
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कार्तिक आर्यन ने बताया की बिहार आने का यह उनका पहला मौका है और बिहार आए हैं तो लिट्टी चोखा भी खाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि जहां सबसे बढ़िया लिट्टी चोखा मिलता होगा वह वहां जाकर उसका लुक उठाएंगे। तो ऐसे में यह कहा जा सकता है कि बिहार की गलियों में लिट्टी चोखा ढूंढते हुए कार्तिक आर्यन ने भूलभुलैया 3 की सफलता का जश्न मनाया है।
भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार भी नजर आए। कार्तिक आर्यन ने बताया कि उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस बहुत अच्छा था। दोनों ने कार्तिक आर्यन को काफी सपोर्ट किया। कार्तिक आर्यन ने खुद से जुड़ी बात भी वहां लोगों को बताई और यह कहा कि उनके माता-पिता उन्हें आगे और पढ़ाना चाहते थे लेकिन उनकी इच्छा फिल्मों में काम करने की थी। इसीलिए उन्होंने मुंबई के कॉलेज के पास दाखिला लिया और ऑडिशन देते रहे आखिरकार अब वह एक सफल कलाकार बन गए हैं।