Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पटना में मरीज ले जा रही एंबुलेंस को पार्किंग वालों ने रोका, पैसे के लिए ड्राइवर से की बदसलूकी; VIDEO वायरल

Patna: पटना में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां राजेंद्र नगर स्टेशन के पास मरीज को ले जा रही एंबुलेंस से पार्किंग शुल्क वसूलने को लेकर भारी विवाद हुआ।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Feb 18, 2026 | 09:52 PM

Follow Us

Patna Ambulance Parking Dispute: बिहार की राजधानी पटना में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां राजेंद्र नगर स्टेशन के पास मरीज को ले जा रही एंबुलेंस से पार्किंग शुल्क वसूलने को लेकर भारी विवाद हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एंबुलेंस ड्राइवर बार-बार कह रहा है कि गाड़ी में गंभीर मरीज है और उसे जल्दी अस्पताल पहुँचना है, लेकिन पार्किंग कर्मचारी रास्ते में अड़ंगा डालकर पैसों की मांग कर रहे हैं। ड्राइवर का आरोप है कि वह खाली गाड़ी होने पर हमेशा पैसे देता है, लेकिन इमरजेंसी की स्थिति में भी कर्मचारियों ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई और गाड़ी के वाइपर पकड़कर उसे रोकने की कोशिश की। इस घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और वीडियो बनता देख कर्मचारी अपनी बात से मुकरने लगे। इस वीडियो ने बिहार में अवैध वसूली और सार्वजनिक सेवाओं में नैतिकता की कमी पर एक नई बहस छेड़ दी है। लोग सोशल मीडिया पर इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं, क्योंकि एंबुलेंस की एक-एक सेकंड की देरी किसी की जान पर भारी पड़ सकती है।

Close

Follow Us:

Patna ambulance parking fee dispute viral video bihar news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 18, 2026 | 09:52 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Latest News
  • patna

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.