Kartik Aaryan: नाग बनकर डराने आ रहे हैं कार्तिक आर्यन, नागजिला का मोशन पोस्टर जारी

Kartik Aaryan Naagzilla: फिल्मों में नागिन की भूमिका में तो कई अभिनेत्रियां नजर आई लेकिन अब कार्तिक आर्यन नाग की भूमिका में दिखाई देंगे 'नागजिला: नागलोक का पहला कांड' नाम की फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुआ है। 
Kartik Aaryan Naagzilla First look out Naag lok ka pehla Kaand
कार्तिक आर्यन बनेंगे 'नाग', नागजिला में दिखेगा नागलोक का पहला कांड
Published on: 
Updated on: 

Kartik Aaryan Naagzilla:बॉलीवुड में नागिन के ऊपर कई फिल्में बनी हैं, कई अभिनेत्रियों ने नागिन का किरदार भी निभाया और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया, लेकिन अब कार्तिक आर्यन नाग बनकर फिल्म में नजर आएंगे खुद उन्होंने इस बात का ऐलान किया है कि वह नागलोक का पहला कांड लेकर आ रहे हैं। 'नागजिला' नाम की उनकी अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। कार्तिक आर्यन नाग के अवतार में नजर आ रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने कहा है कि इंसानों वाली पिक्चर तो बहुत देख ली, अब नागों वाली पिक्चर देखें, इसी के साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मोशन पोस्टर जारी किया है। जिसमें उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म नागजिला के बारे में जानकारी फैंस के साथ साझा की है। अगले साल नाग पंचमी पर यह फिल्म रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले यह फिल्म बन रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं, कार्तिक आर्यन नागों से लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनकी स्किन अचानक नाग की केचुली में बदल जाती है और उनके आसपास ढेर सारे सांपों का जमवड़ा देखने को मिल रहा है।

कैप्शन में उन्होंने फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर की है और बताया है कि यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को यानी अगले साल नाग पंचमी के दिन रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को देखने के बाद ढेर सारे कॉमेंट्स भी आए हैं। इस भूमिका में यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा है यह पहला इच्छाधारी नाग होगा जो इतना हैंडसम है। वहीं कुछ यूजर्स ने फिल्म को लेकर अपने बेताबी भी जाहिर की है। कुछ यूजर्स ने कार्तिक आर्यन के इस भूमिका की आलोचना भी की है और लिखा है कि बॉलीवुड में अब बस यही बचा रह गया है कि डर और कॉमेडी के नाम पर कुछ भी बेचा जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com