-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ayushmann Khurrana Playlist Do Deewane Seher Mein Aasman Aasman Song
आयुष्मान खुराना की प्लेलिस्ट में छाया ‘दो दीवाने सहर में’ का गाना ‘आसमा आसमा’, वजह जानकर फैंस हुए इमोशनल
- Written By: सोनाली झा
Do Deewane Seher Mein Film: आयुष्मान खुराना ने अपनी पर्सनल प्लेलिस्ट में फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का रोमांटिक ट्रैक ‘आसमा आसमा’ शामिल किया, जिससे फैंस भावुक हो गए। फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होगी।

आयुष्मान खुराना, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी (फोटो- सोशल मीडिया)
Ayushmann Khurrana playlist: आयुष्मान खुराना ने अपनी पर्सनल प्लेलिस्ट में फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का रोमांटिक ट्रैक ‘आसमा आसमा’ शामिल किया, जिससे फैंस भावुक हो गए। हेशाम अब्दुल वहाब के संगीत और जुबिन नौटियाल-नीति मोहन की आवाज ने गाने को खास बना दिया है। फिल्म 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।
फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर रिलीज होने के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब इस फिल्म के गानों ने भी लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। हाल ही में अभिनेता और सिंगर आयुष्मान खुराना ने अपनी पर्सनल प्लेलिस्ट शेयर की, जिसमें फिल्म का रोमांटिक ट्रैक ‘आसमा आसमा’ शामिल देखकर फैंस खुशी से झूम उठे।
आयुष्मान खुराना ने कही ये बात
आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए लिखा कि वह आमतौर पर मेनस्ट्रीम गाने नहीं चुनते, लेकिन यह ट्रैक बॉलीवुड में हेशाम अब्दुल वहाब के लिए एक ‘वेलकम ड्रिंक’ जैसा महसूस होता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हेशम का मलयालम काम बेहद पसंद है और इस गाने में उनकी ताजगी साफ झलकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी
Explainer: दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ OTT पर बैन, क्या है जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी, क्यों मचा है इस पर बवाल?
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
Aamir Khan Wedding Pics: नई दुल्हन संग झूमे आमिर खान, किस कर लुटाया प्यार, Inside Photos आईं सामने
जुबिन नौटियाल और नीति मोहन ने दी आवाज
जुबिन नौटियाल और नीति मोहन ने ‘आसमा आसमा’ को आवाज दी है। दोनों की जादुई केमिस्ट्री और सुरीली आवाज ने इस रोमांटिक ट्रैक को खास बना दिया है। हल्के-फुल्के रोमांस और दिल को छू लेने वाली धुन के कारण यह गाना तेजी से हर प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय हो रहा है। श्रोताओं का कहना है कि यह ट्रैक लंबे समय तक उनकी प्लेलिस्ट में बना रहेगा।
दो दीवाने सहर में का टीजर
टीजर के बाद से ही ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर जो चर्चा शुरू हुई थी, वह अब इसके संगीत के जरिए और तेज हो गई है। आयुष्मान खुराना जैसे कलाकार का ‘आसमा आसमा’ को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल करना इस बात का संकेत है कि फिल्म का म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गजों को भी प्रभावित कर रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद ‘दो दीवाने सहर में’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।
दो दीवाने सहर में कब होगा रिलीज
फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रवि उदयवर ने किया है। वहीं इसका निर्माण संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने मिलकर किया है। जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस की यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Ayushmann khurrana playlist do deewane seher mein aasman aasman song
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 07 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 07, 2026 | 12:05 AMसावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 11:46 PMप्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
Jul 06, 2026 | 11:24 PMआगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PMSlipper Theft Meaning: मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना शुभ है या अशुभ? इसका सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Jul 06, 2026 | 11:05 PMगर्भवती होने की दलील और मानवीय आधार…TCS धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान को मिली बेल, कोर्ट ने क्या कहा?
Jul 06, 2026 | 11:02 PMआगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PM
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:24 PM














