करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का इस दिन होगा अंतिम संस्कार, दिल्ली में दी जाएगी आखिरी विदाई
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। इसके बाद से उनके करीबी उनके अंतिम संस्कार का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब बिजनेसमैन की फैमिली ने इस बारे में खुलासा किया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
करिश्मा कपूर, संजय कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: भारत के मशहूर बिजनेसमैन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था। 53 वर्षीय संजय कपूर लंदन में एक पोलो मैच के दौरान मधुमक्खी निगलने की वजह से हार्ट अटैक का शिकार हो गए। इस दुखद घटना के बाद से उनके अंतिम संस्कार को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब परिवार ने इसकी पुष्टि कर दी है।
दरअसल, संजय कपूर का अंतिम संस्कार 19 जून को नई दिल्ली में किया जाएगा। उनके परिवार द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, अंतिम संस्कार शाम 5 बजे दिल्ली के लोधी रोड स्थित दयानंद मुक्तिधाम श्मशान घाट में संपन्न होगा। इसके अतिरिक्त, 22 जून को एक प्रार्थना सभा दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी, जहां उनके करीबियों और दोस्तों को उन्हें श्रद्धांजलि देने का मौका मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
हालांकि, संजय कपूर अमेरिकी नागरिक थे और निधन यूके में हुआ था। इस कारण उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में कानूनी प्रक्रियाओं और कागजी कार्रवाई के चलते थोड़ी देरी हुई। अब सभी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को भारत लाया जा रहा है और अब यह पुष्टि हो चुकी है कि वह अपनी मातृभूमि में अंतिम विदाई पाएंगे।
ये भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल, ट्रोलर्स ने फ्लॉप फिल्मों और पत्नी ऐश्वर्या को लेकर उड़ाया मजाक
संजय कपूर की मौत से न केवल उनके परिवार बल्कि बिजनेस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग सदमे में हैं। वह अपनी मां रानी सुरेंद्र कपूर, पत्नी प्रिया कपूर और चार बच्चों को पीछे छोड़ गए हैं। अपने पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने वाले संजय ने अपने पिता द्वारा शुरू की गई कंपनी सोना कॉमस्टार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। यह कंपनी भारत के साथ-साथ चीन, मेक्सिको, सर्बिया और अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग करती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय कपूर की नेटवर्थ 10,300 करोड़ रुपये थी और वह दुनिया के 2703वें सबसे अमीर व्यक्ति माने जाते थे। उनके पिता द्वारा शुरू की गई सोना कॉमस्टार को संजय ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और इसे पब्लिक लिमिटेड कंपनी बना दिया, जिसकी वैल्यू अब लगभग 40,000 करोड़ है।
