कारगिल विजय दिवस पर सेलेब्स ने वीर जवानों को किया सलाम, पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि
Kargil Vijay Diwas 2025: 26 जुलाई को पूरा देश कारगिल विजय दिवस पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी से लेकर तमाम सेलेब्स ने भी जवानों को याद कर उन्हें सलाम किया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
कारगिल विजय दिवस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Celebs Post on Kargil Vijay Diwas 2025: 26 जुलाई 1999 को भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। इस वीरता भरे दिन को हर साल कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 2025 में भी पूरा देश इन बहादुर सपूतों को श्रद्धांजलि दे रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए देश के वीरों को याद किया और उनके बलिदान को सलाम किया।
दरअसल, अक्षय कुमार, जिन्हें बॉलीवुड का खिलाड़ी कहा जाता है, ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और स्टोरी पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि जिन्होंने हमें यह स्वतंत्रता और शांति दी, यह गर्व की अनुभूति है। जय हिंद।” अक्षय ने अपने इस संदेश को हिंदी में लिखकर देशभक्ति की भावना को और भी मजबूती दी।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी वीर जवानों को किया याद
सिद्धार्थ मल्होत्रा, जिन्होंने फिल्म शेरशाह में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था, उन्होंने भी इस दिन को खास तरीके से याद किया। उन्होंने सैनिकों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “उन अनगिनत बहादुर दिलों के लिए जो खड़े रहे ताकि हम सुरक्षित सो सकें, आपकी आत्मा एक गौरवान्वित और सुंदर राष्ट्र के हर दिल की धड़कन में जीवित है। आपके बलिदान को आज और हमेशा सलाम। कारगिल विजय दिवस।”
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
सुनील शेट्टी ने भी अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर वीर जवानों के सम्मान में पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “युद्ध इतिहास हो सकता है, लेकिन उनकी बहादुरी शाश्वत है। कारगिल के पहाड़ों में गूंजने वाले साहस को सलाम। हम उन असली नायकों के हमेशा ऋणी रहेंगे जिन्होंने हमें जीत दिलाई और खून, धैर्य और गौरव के साथ तिरंगा फहराया। जय हिंद।”
ये भी पढ़ें- YRKKH: इस एक्ट्रेस ने छोड़ा ये रिश्ता क्या कहलाता है, अब शो में आएगा नया मोड़
अनुपम खेर भी जवानों को किया सलाम
अनुपम खेर ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म तन्वी द ग्रेट की एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “कारगिल दिवस पर टीम तन्वी द ग्रेट का भारतीय सेना को सलाम। जय हिंद!” उनकी यह भावनात्मक श्रद्धांजलि फैंस के दिलों को छू गई।
The war may be history, but their bravery is eternal. Saluting the courage that echoed through the mountains of Kargil. Forever indebted to the real heroes who gave us victory and kept the Tiranga soaring high with blood, grit and glory. Jai Hind — Suniel Shetty (@SunielVShetty) July 26, 2025
आपको बता दें, कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन 1999 में कारगिल युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर हुई जीत को याद करने का दिन है। इस युद्ध में भारतीय सेना ने लद्दाख के नॉर्दर्न कारगिल इलाके की पहाड़ियों पर पाकिस्तान के कब्जे वाली जगहों से दुश्मन फौजों को बाहर निकाला था।
(इनपुट एजेंसी के साथ)
