-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Karanvir Mehra Reacts On Winning Bigg Boss 18
‘ट्रॉफी नहीं, लोगों का प्यार जीता है’: बिग बॉस 18 जीतने पर करणवीर मेहरा की प्रतिक्रिया
- Written By: अदिति भंडारी
करणवीर मेहरा ने एक ही साल में दो रियलिटी शो की ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 14 के साथ-साथ बिग बॉस 18 की ट्रॉफी पर भी अपना नाम लिख दिया। इंटरव्यू में उन्होंने अपने फैंस का आभार व्यक्त किया।

'ट्रॉफी नहीं, लोगों का प्यार जीता है': बिग बॉस 18 जीतने पर करणवीर मेहरा की प्रतिक्रिया
मुंबई: एक्टर करणवीर मेहरा ने एक साल में दो बड़े हिंदी रियलिटी शो जीतकर अपने नाम इतिहास रच दिया। खतरों के खिलाड़ी 14 और बिग बॉस 18 की बैक-टू-बैक जीत के बाद करण का कहना है कि वह “चुने हुए” हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले रविवार रात को संपन्न हुआ, जिसमें करण ने विवियन डीसेना को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
एएनआई से बातचीत के दौरान करण ने अपनी इस ऐतिहासिक जीत और अपने सफर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि “मैं बहुत खुश हूं। मैंने बैक-टू-बैक रियलिटी शो जीतने का दुर्लभ कारनामा किया है। यह सब मेरे दृढ़ विश्वास और कड़ी मेहनत का परिणाम है। मैं जानता था कि मैं इसे कर सकता हूं और मैंने वही किया।”
यहां देखे वीडियो-
सम्बंधित ख़बरें
बिग बॉस 18 विनर करणवीर मेहरा की चमकी किस्मत, डॉन 3 में बनेंगे विलेन
सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हो रही तुलना पर करणवीर ने तोड़ी चुप्पी, बोलें- बहुत अच्छा लड़का था..
Bigg Boss 18 Grand Finale: करणवीर बने बिग बॉस 18 के चैंपियन, विवियन को दी कड़ी टक्कर
Bigg Boss 18 Update: रोस्ट के आखिरी राउंड में मचा बवाल, विवियन ने करणवीर को सुनाई खरी-खोटी, माहौल गरमाया!
#WATCH | Mumbai: Bigg Boss 18 winner Karan Veer Mehra says, “I am very happy… This was my aim and it happened… When two people fight for the trophy there is bound to be bitterness but he (Vivian Dsena) is a very good person at heart, a family man so there is love for him… pic.twitter.com/uFuuSHaf2T — ANI (@ANI) January 20, 2025
करण ने बिग बॉस के घर में खुद को बेहतर समझने और बदलने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि “मुझे अपने बारे में कई नई बातें पता चलीं। मैं एक भावुक इंसान हूं। पहले जब मैं छोटी-छोटी बातों पर रोता था, तो मुझे शर्म महसूस होती थी। लेकिन अब मुझे लगता है कि यह ठीक है। अपने इमोशन्स को समझना और उन्हें अपनाना, यही मेरे सफर की सबसे बड़ी सीख रही।”
करण का बिग बॉस का सफर आसान नहीं था। यह रोलर-कोस्टर की सवारी जैसा था, जिसमें तकरार, मजाकिया पल और रोमांस का संगम देखने को मिला। शो में उनकी विवियन डीसेना और सारा खान के साथ तीखी बहसें हुईं, अविनाश मिश्रा पर हल्के-फुल्के चुटकुले भी चर्चा में रहे, वहीं एक्ट्रेस चुम दरंग के साथ उनका प्यार भी सुर्खियां बटोरता रहा।
विवियन डीसेना के साथ उनके खट्टे रिश्ते पर बात करते हुए करण ने ईर्ष्या की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि “जब दो लोग एक ही ट्रॉफी के लिए लड़ रहे हों, तो कुछ कड़वाहट तो होती ही है। मुझे उनसे जलन थी क्योंकि उन्हें चीजें मुझसे जल्दी और आसानी से मिल जाती थीं। लेकिन मैं इस बात को खुले तौर पर स्वीकार करता हूं। वह एक अच्छे इंसान और पारिवारिक व्यक्ति हैं, इसलिए मैं उनसे प्यार भी करता हूं।”
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
फिनाले में करण के साथ विवियन डीसेना, ईशा सिंह, चुम दरंग, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल पहुंचे। अंत में, करण ने अपनी जीत से न केवल ट्रॉफी, बल्कि लाखों दर्शकों का दिल भी जीत लिया।
– एजेंसी इनपुट के साथ
Karanvir mehra reacts on winning bigg boss 18
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में सामान्य से कम बारिश: किसानो में बढ़ी चिंता, अगले 5 दिन लगातार बारिश का अनुमान
Jun 25, 2026 | 09:37 AMNavabharat Nishanebaaz: वैन्स की जिंदगी की अजब कहानी एक भारतीय, एक पाकिस्तानी
Jun 25, 2026 | 09:25 AM90% करोड़पति… तो 31% के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए राज्यसभा सांसदों को लेकर क्या कहती है ADR रिपोर्ट?
Jun 25, 2026 | 09:24 AMविकास के दावों पर आंकड़ों की चोट, फंड नहीं मिला या खर्च नहीं किया? बागी सांसदों पर MPLADS रिपोर्ट से उठे सवाल
Jun 25, 2026 | 09:16 AMराजीव गांधी भवन का ‘अत्याधुनिक EOC’ केवल कचरा और पुलिस जांच तक सीमित; नासिक मनपा की बड़ी योजना पर उठे सवाल
Jun 25, 2026 | 09:09 AMGita Updesh: जब जीवन में टूटने लगे हौसला, गीता के ये उपदेश देंगे हिम्मत और सही दिशा
Jun 25, 2026 | 09:06 AMदतिया: आत्महत्या मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजन, एसपी से लगाई गुहार, दी आत्मदाह की चेतावनी
Jun 25, 2026 | 09:01 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














