करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के ब्रेकअप की चर्चा, दिल टूटने के बाद अलग-अलग किया महाकाल का दर्शन!
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के ब्रेकअप को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फैंस परेशान नजर आ रहे हैं। करण और तेजस्वी एक ही समय में उज्जैन में थे दोनों ने महाकाल का दर्शन भी किया। लेकिन दर्शन दोनों ने अलग-अलग किया।
- Written By: अनिल सिंह
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के ब्रेकअप की चर्चा
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के पावर कपल माने जाते हैं, लेकिन अब दोनों के ब्रेकअप की खबर पर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस हैरान नजर आ रहे हैं। दरअसल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश दोनों एक ही समय में उज्जैन में मौजूद थे, लेकिन दोनों ने अलग-अलग समय पर महाकाल का दर्शन किया। इसी वजह से दोनों के बीच अनबन की खबर ने तूल पकड़ लिया है।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात पहली बार टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 में हुई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों के बीच प्यार का इजहार बिग बॉस के घर में ही हुआ। बिग बॉस के घर से बाहर निकालने के बाद दोनों ने एक साथ बेहतरीन वक्त बिताया और अब भी दोनों एक साथ बने हुए हैं। एक हफ्ते पहले ही दोनों ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। दोनों के बीच अनबन जैसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। लेकिन अचानक अब मतभेद की चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें- मालदीव के चाल में फंस गई कटरीना कैफ, एक्ट्रेस के बहाने भारतीय टूरिस्ट को लुभाने का प्रयास सफल
सम्बंधित ख़बरें
‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज’ की स्टारकास्ट हुई और दमदार, भूमि पेडनेकर की हुई एंट्री
‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
वायरल वीडियो के बाद चर्चा में मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल, क्या दोनों कर रहे हैं डेट?
Kala Hiran Case: ‘काला हिरण’ केस में सलमान खान को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने टीजर हटाने का दिया आदेश
तेजस्वी प्रकाश इस समय अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग उज्जैन में कर रही हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने टीम और क्रू के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। इतना ही नहीं वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने भी पहुंची थी, लेकिन उनके प्रशंसकों के लिए हैरानी की बात यह रही कि तेजस्वी प्रकाश के बर्थडे सेलिब्रेशन में करण कुंद्रा नजर नहीं आए इसके अलावा वह उज्जैन के मंदिर में भी उनके साथ नहीं थे।
अब उज्जैन के मंदिर महाकाल से ही करण कुंद्रा की तस्वीर वायरल हो रही है। ऐसे में अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि वह वहां मौजूद थे लेकिन उन्होंने ना ही तेजस्वी प्रकाश के जन्मदिन के सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया और ना ही मंदिर में उनके साथ पहुंचे, इसी को लेकर उनके बीच अब अनबन की खबर सुर्खियों में आ गई है, हालांकि दोनों के बीच कोई मतभेद है या नहीं इसके बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं है।
