Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Karan Johar Emotional Post: सोशल मीडिया के दबाव पर छलका करण जौहर का दर्द, पुराने दिनों को किया याद

Karan Johar Old Days: करण जौहर ने सोशल मीडिया से पहले के दौर को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने चिट्ठियों, किताबों और सच्ची तारीफ वाले पुराने दिनों को याद कर फैंस का दिल छू लिया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 15, 2026 | 04:59 PM

करण जौहर (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

Karan Johar Social Media Post: करण जौहर सोशल मीडिया से पहले के दौर को याद करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक संदेश शेयर किया, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया के आने से पहले की जिंदगी को याद किया। इस पोस्ट को अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर करते हुए करण ने लिखा कि कभी-कभी मैं सोशल मीडिया से पहले के उन दिनों को प्यार और चाहत के साथ याद करता हूं।

करण जौहर आगे लिखा कि जब पोस्ट करने का मतलब पत्र-पेटी में चिट्ठी डालना होता था, जब स्क्रॉल करने का मतलब कोई किताब या नोटबुक पढ़ना होता था, जब फॉलोअर्स किसी नेक काम या किसी गुरु के लिए होते थे, जब ‘लाइक्स’ का मतलब सच्ची तारीफ होती थी, जब ‘ग्राम’ सिर्फ वजन की एक इकाई होती थी, कोई बोझ नहीं। क्या दिन थे वो। पेशेवर तौर पर करण जौहर को बॉलीवुड के सबसे प्रभावशाली फिल्म निर्माताओं, निर्देशक, टॉक शो होस्ट और उद्यमियों में से एक माना जाता है।

करण जौहर की फिल्में

करण जौहर ने अपने पिता यश जौहर द्वारा स्थापित प्रोडक्शन हाउस ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ के जरिए हिंदी सिनेमा की कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। करण जौहर, जिन्होंने फिल्मों का निर्देशन भी किया है, ने अपने निर्देशन की शुरुआत ‘कुछ कुछ होता है’ से की। इसके बाद उन्होंने कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, माय नेम इज खान और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी कई फिल्में बनाईं।

सम्बंधित ख़बरें

माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की Maa Behen का धमाकेदार टीजर रिलीज, जानें कब नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

Rajnikant की Jailer-2 पर छाए संकट के बादल, शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Welcome To The Jungle का धमाकेदार टीजर रिलीज, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने मचाया धमाल

Spirit Leaked Look: ‘स्पिरिट’ से प्रभास का धांसू लुक हुआ लीक ! वायरल तस्वीर का सामने आया पूरा सच

यश जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस

करण जौहर के दिवंगत पिता यश जौहर एक सम्मानित निर्माता थे, जिन्होंने दोस्ताना, अग्निपथ, डुप्लीकेट और कल हो ना हो जैसी फिल्मों का निर्माण किया। यश जौहर की सिनेमा के प्रति उनके जुनून ने ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ की नींव रखी, जिसे बाद में करण ने भारतीय मनोरंजन जगत के सबसे बड़े बैनरों में से एक के रूप में विकसित किया।

ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की Maa Behen का धमाकेदार टीजर रिलीज, जानें कब नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

करण जौहर का चैट शो

निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने से पहले करण जौहर ने आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। करण ने भी इस मशहूर फिल्म में एक छोटा सा अभिनय किया था। फिल्म निर्माण के अलावा करण जौहर ने अपने सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के होस्ट के रूप में भी एक बड़ा फैन बेस बनाया है, जिसे वह लगभग दो दशकों से होस्ट कर रहे हैं।

Karan johar social media emotional post koffee with karan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 04:59 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Karan Johar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.