- Hindi News »
- Entertainment »
- Karan Johar When Talked To Priyanka Chopra About Her Status Video Is Going Viral
Priyanka Chopra: जब करण जौहर ने ‘कॉफी विद करण’ में प्रियंका चोपड़ा को बुला कर कही थी ऐसी बात
करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में करण कहते हैं कि बहुत हो गई तुम्हारी तारीफ, अपनी औकात में रहो। यह कथन एक हल्के-फुल्के मनोरंजन शो ‘कॉफी विद करण’ में कहा गया था।
- Written By: सोनाली झा

करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: सोशल मीडिया पर करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है। पुरानी वीडियो क्लिप सोशल में मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पर व्यंग्य करते हुए नजर आते हैं। वीडियो में करण कहते हैं कि बहुत हो गई तुम्हारी तारीफ, अपनी औकात में रहो। यह कथन एक हल्के-फुल्के मनोरंजन शो ‘कॉफी विद करण’ में कहा गया था, लेकिन इसकी प्रतिक्रिया गंभीर रूप ले रही है।
इस घटना ने लोगों को साल 2012 की उस अनबन की याद दिला दी, जब प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में दरकिनार करने की कोशिशों की खबरें आई थीं। उस समय कहा गया था कि कुछ बड़े फिल्ममेकर्स और स्टार्स ने प्रियंका के खिलाफ एक मौन लॉबी बनाई थी। इसी संदर्भ में करण जौहर ने भी कुछ ट्वीट किए थे, जिन्हें अभिनेत्री पर अप्रत्यक्ष हमला माना गया था। हालांकि, बाद में करण ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने आवेश में आकर प्रतिक्रिया दी थी और प्रियंका से बात कर मामले को शांत किया था।
लेकिन इस बार वायरल हो रही क्लिप के शब्द ‘औकात में रहो’ को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। कई लोगों ने इसे अहंकार और बॉलीवुड में व्याप्त अंदरूनी राजनीति का प्रतीक बताया है। प्रियंका, जो आज एक अंतरराष्ट्रीय आइकन बन चुकी हैं, उनके लिए इस तरह की टिप्पणी को लेकर फैंस और आम दर्शक करण जौहर से खफा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Karan Johar Emotional Post: सोशल मीडिया के दबाव पर छलका करण जौहर का दर्द, पुराने दिनों को किया याद
माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की Maa Behen का धमाकेदार टीजर रिलीज, जानें कब नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
Rajnikant की Jailer-2 पर छाए संकट के बादल, शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Welcome To The Jungle का धमाकेदार टीजर रिलीज, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने मचाया धमाल
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
प्रियंका ने भी एक इंटरव्यू में इस बात को माना था कि बॉलीवुड में उन्हें एक कोने में धकेला जा रहा था और वह उस राजनीति का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं। यही कारण था कि उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया और वहां अपनी एक अलग पहचान बनाई। यह पूरा विवाद सिर्फ दो सितारों के बीच का झगड़ा नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के उस सच्चाई को उजागर करता है, जहां प्रतिभा के साथ-साथ नेटवर्क और समीकरण भी काम करते हैं। यह घटना बताती है कि इंडस्ट्री के अंदरूनी खेल और पावर डाइनेमिक्स कैसे किसी के करियर को दिशा दे सकते हैं या फिर रोक सकते हैं।
Karan johar when talked to priyanka chopra about her status video is going viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Karan Johar Emotional Post: सोशल मीडिया के दबाव पर छलका करण जौहर का दर्द, पुराने दिनों को किया याद
May 15, 2026 | 04:59 PMGoogle का बड़ा बदलाव, अब बिना मोबाइल नंबर नहीं मिलेगा पूरा 15GB स्टोरेज, यूजर्स में मची हलचल
May 15, 2026 | 04:55 PMसड़क पर दौड़ी ‘डबल डेकर कार’, छत पर दूसरी कार फिट कर शख्स ने दिखाया गजब जुगाड़
May 15, 2026 | 04:53 PMशिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, CJI सूर्यकांत ने ठाकरे गुट को क्यों लगाई फटकार? जानें पूरा मामला
May 15, 2026 | 04:45 PMफिरौती के लिए आशिक का कत्ल, लाश को ड्रम में भरकर नाले में फेंका, गर्लफ्रेंड और उसका भाई गिरफ्तार
May 15, 2026 | 04:37 PMमाधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की Maa Behen का धमाकेदार टीजर रिलीज, जानें कब नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
May 15, 2026 | 04:21 PMरिजॉर्ट के टॉयलेट सीट में छिपा मिला खतरनाक किंग कोबरा, वीडियो देख दहल गए लोग
May 15, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM












