कन्नड़ एक्टर राजू तालिकोटे का 62 साल की उम्र में निधन, डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने जताया शोक
Raju Talikote Death: कन्नड़ एक्टर राजू तालिकोटे का फिल्म की शूटिंग के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी उम्र 62 वर्ष की थी। वहीं उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
राजू तालिकोटे का निधन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kannada Actor Raju Talikote passes Away: कन्नड़ सिनेमा और थिएटर की दुनिया को आज एक बड़ा झटका लगा है। मशहूर कन्नड़ अभिनेता और थिएटर कलाकार राजू तालिकोटे का सोमवार को निधन हो गया। दरअसल, अभिनेता ने 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, राजू तालिकोटे कर्नाटक के उदुपी में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें तुरंत कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी की, लेकिन कुछ घंटों बाद उनका निधन हो गया।
ऐसे में राजू तालिकोटे के निधन पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “थिएटर कलाकार, कॉमेडियन और धारवाड़ रंगायना के डायरेक्टर राजू तालिकोटे का हार्ट अटैक से निधन बहुत दुखद है। उन्होंने कई कन्नड़ फिल्मों और नाटकों में अपनी अद्भुत प्रतिभा दिखाई। उनका जाना कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है।”
ಖ್ಯಾತ ರಂಗಭೂಮಿ ನಟ, ಹಾಸ್ಯ ಕಲಾವಿದ,
ಧಾರವಾಡ ರಂಗಾಯಣದ ನಿರ್ದೇಶಕರಾಗಿರುವ
ರಾಜು ತಾಳಿಕೋಟಿ ಅವರು ಹೃದಯಾಘಾತದಿಂದ ನಿಧನರಾಗಿರುವುದು ಅತ್ಯಂತ ದುಃಖಕರ ವಿಷಯವಾಗಿದೆ. ಕನ್ನಡದ ಹಲವಾರು ಸಿನಿಮಾಗಳಲ್ಲಿ ನಟಿಸಿ ಜನಪ್ರಿಯತೆ ಪಡೆದಿದ್ದ ರಾಜು ತಾಳಿಕೋಟಿ ಅವರ ಅಗಲಿಕೆ ಕನ್ನಡ ಚಿತ್ರರಂಗಕ್ಕೆ ನಷ್ಟವಾಗಿದೆ. ದೇವರು ರಾಜು ತಾಳಿಕೋಟಿ ಅವರ… pic.twitter.com/md7xAfFB9C — DK Shivakumar (@DKShivakumar) October 13, 2025
सम्बंधित ख़बरें
करीबी दोस्त Kumod Raney के निधन से भावुक हुए सलमान खान, अंतिम संस्कार में नम आंखों से दी अंतिम विदाई
सत्या आज रिलीज होती तो भी ब्लॉकबस्टर होती, Manoj Bajpayee ने बताया कैसे फिल्म ने बदल दी हिंदी सिनेमा की दिशा
Varun Dhawan के करियर की सबसे बड़ी गलती, 400 करोड़ की फिल्म छोड़ने पर किया अफसोस
Dhurandhar 2 ने रचा नया रिकॉर्ड, ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बावजूद सिनेमाघरों में जुट रही दर्शकों की भीड़
राजू तालिकोटे ने ऐसे की थी करियर की शुरुआत
राजू तालिकोटे का करियर बेहद प्रेरणादायक रहा। उन्होंने अपने थिएटर करियर की शुरुआत केवल सात साल की उम्र में अपने पिता के थिएटर ग्रुप श्री खांगतेश्वर नाट्य संघ से की थी। उन्हें थिएटर में सबसे बड़ा ब्रेक ‘तालीकोटकुरू’ नाटक से मिला, जिसमें उन्होंने सुमित्रा (किवुड़ा) का रोल निभाया। इस भूमिका ने उन्हें स्टेज पर पहचान दिलाई और उन्हें थिएटर प्रेमियों के बीच लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद राजू ने कई प्रसिद्ध कन्नड़ नाटकों में काम किया, जिनमें ‘डिसालुंकी’, ‘हुविना अंगाड़ी’, ‘हसिरु बाले’ और ‘बस कंडक्टर’ शामिल हैं।
इन फिल्मों नजर आए थे अभिनेता
इसके अलावा आपको बता दें कि राजू का फिल्मी करियर 2002 में फिल्म ‘पंजाबी हाउस’ से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने लगभग 17 फिल्मों में काम किया, जिनमें ज्यादातर सपोर्टिंग और कॉमेडी रोल शामिल थे। उनकी कुछ फेमस फिल्मों में ‘मनसारे’, ‘सुग्रीव’ और ‘अलमारी’ प्रमुख हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘स्रीमंथ’ 2023 में रिलीज हुई थी।
ये भी पढ़ें- 8 देशों में 25 शो…जाकिर खान के 3 महीने के इंटरनेशनल टूर ने दी ऐसी सीख, जो कभी नहीं पाएंगे भूल
फिलहाल अब राजू तालिकोटे का यूं अचानक जाना न केवल उनके परिवार और फैंस के लिए बल्कि कन्नड़ फिल्म और थिएटर इंडस्ट्री के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उनके अभिनय और हास्य ने हमेशा दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है और उनकी यादें इंडस्ट्री में लंबे समय तक जीवित रहेंगी।
