- Hindi News »
- Entertainment »
- Kangana Ranauts Reaction Came On The Kiss Scene In The Film Said I Robbed Veer Dass Respect
फिल्म में KISS सीन पर कंगना रनौत का आया रिएक्शन, कहा- मैंने वीर दास की लूट ली इज्जत…
- Written By: संदीप पांडे

Photo - Instagram
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बेबाक बयानों को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। एक्ट्रेस सभी टॉपिक पर अपनी बात रखती हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ (Revolver Rani) में स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर वीर दास (Vir Das) को किस करने की खबर पर रिएक्ट किया है साथ ही उन्होंने ऋतिक रोशन को भी आड़े हाथ लिया है।
एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ में एक सीन में कंगना रनौत ने वीर दास को किस किया था। जिसके चलते वीर दास के होंठ से ब्लीडिंग हुई थी। जिसपर अब एक्ट्रेस ने जवाब दिया है। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें वीर दास को किस करने की बात कही गई थी। एक्ट्रेस ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “ऋतिक रोशन के बाद मैंने बेचारे वीर दास की इज्जत लूट ली? ये कब हुआ?” एक्ट्रेस ने लाफिंग इमोजी भी शेयर किया है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान हमले के बीच कंगना रनौत ने की नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ, बोलीं- सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं
‘बापू का सपना पूरा कर रहे हैं राहुल’, कंगना रनौत ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- राहुल गांधी से सीख रहे हैं..!
कंगना रनौत के बयान पर क्यों भड़के प्रकाश राज? एआर रहमान का किया समर्थन, ‘इमरजेंसी’ फिल्म पर भी की टिप्पणी
संसद में ‘ड्रीम गर्ल’ संग कंगना रनौत ने बिताए सुकून के पल, हेमा मालिनी के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
बता दें कि कंगना रनौत और वीर दास की स्टारर फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन साईं कबीर ने किया था। उन्होंने ही इसे लिखा भी था। फिल्म में जाकिर हुसैन, पीयूष मिश्रा और पंकज सारस्वत भी अहम भूमिका में नजर आए थे। मालूम हो कि साल 2016-17 में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच काफी विवाद देखने को मिला था। यहां तक कि दोनों के बीच अफेयर की बातें भी खूब चली थी। हालांकि, ऋतिक रोशन ने इस बात से साफ इंकार किया है।

फिलहाल, कंगना रनौत जल्द ही बुआ बनने वाली हैं। एक्ट्रेस के भाई अक्षत रनौत और उनकी वाइफ रितु रनौत जल्द ही अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं। भाभी की गोदभराई सेरेमनी में कंगना रनौत भी पहुंची थीं। जिसकी तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।
एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “रितु रनौत की गोदभराई से कुछ अनमोल पल साझा कर रहे हैं। हमारा दिल भरा हुआ है और हम सभी बेबी रनौत के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।” बात करें कंगना रनौत के वर्कफ्रंट कि तो एक्ट्रेस की एक के बाद एक अपकमिंग फिल्में कतार में हैं। जिसमें फिल्म ‘इमरजेंसी’, ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘तेजस’ शामिल है। उनकी ये तीनों फिल्में बैक-टू-बैक थिएटर्स में रिलीज होगी।
Kangana ranauts reaction came on the kiss scene in the film said i robbed veer dass respect
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरानी हमले में 650 अमेरिकी सैनिक हताहत, पीछे हटा एयरक्राफ्ट कैरियर, पश्चिम एशिया में बढ़ा भारी तनाव
Mar 04, 2026 | 07:11 AMसावधान! पीरियड्स में योग करने से पहले जान लें ये सच, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
Mar 04, 2026 | 07:09 AMनेपाल चुनाव से पहले मधेस में धमाका… दो युवक घायल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
Mar 04, 2026 | 06:49 AMBirthday Horoscope: 4 मार्च को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा ये साल? जानें करियर और सुख-समृद्धि का भविष्य
Mar 04, 2026 | 06:36 AMLIVEआज की ताजा खबर 4 मार्च LIVE: कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की
Mar 04, 2026 | 06:30 AMHoli 2026: बिना डरे खेलें जी भर के होली! अपनाएं ये 5 आसान तरीके जो रखेंगे आपको सेफ और हेल्दी
Mar 04, 2026 | 06:19 AMOla को लगा झटका, सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर से ग्रीव्स ने मारी बाजी, फरवरी में पलटा पूरा खेल
Mar 04, 2026 | 05:48 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM














