कंगना रनौत (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

जब बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी Kangana Ranaut की ‘थलाइवी’, 100 करोड़ के बजट वाली फिल्म 2 करोड़ भी नहीं कमा सकी

Kangana Ranaut Biggest Flop: कंगना रनौत की 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘थलाइवी’ उनके करियर की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई। अब कंगना ‘भारत भाग्य विधाता’ के साथ वापसी के लिए तैयार हैं।

सोनाली झा

Kangana Ranaut Biggest Flop: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर सुर्खियों में हैं। 12 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में वह एक नर्स की भूमिका निभाती नजर आएंगी। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले कंगना के करियर की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस असफलताओं में से एक फिल्म ‘थलाइवी’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। यह वही फिल्म है जिसके लिए कंगना की खूब तारीफ हुई थी।

साल 2021 में रिलीज हुई थलाइवी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज एक्ट्रेस जे. जयललिता के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में कंगना रनौत ने जयललिता का किरदार निभाया था। इस भूमिका के लिए उन्होंने अपने लुक से लेकर बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन तक पर काफी मेहनत की थी। फिल्म रिलीज के बाद कंगना की एक्टिंग को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों ने खूब सराहा। कई लोगों ने इसे उनके करियर के बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक माना। लेकिन अच्छी समीक्षा मिलने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी।

100 करोड़ के बजट पर मिली निराशा

एल एल विजय के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये बताया गया था। फिल्म में कंगना के अलावा अरविंद स्वामी, भाग्यश्री, रेजिना कैसेंड्रा और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए थे। हालांकि बड़े बजट और मजबूत स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘थलाइवी’ का लाइफटाइम कलेक्शन केवल 1.46 करोड़ रुपये रहा। यानी फिल्म अपने बजट का 2 प्रतिशत भी नहीं वसूल सकी। यह कंगना रनौत के करियर के सबसे बड़े झटकों में से एक माना जाता है।

अब भारत भाग्य विधाता से उम्मीदें

‘थलाइवी’ की असफलता के बाद कंगना रनौत कई अलग-अलग विषयों पर आधारित फिल्मों में नजर आईं। अब उनकी नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। यह फिल्म मुंबई के 26/11 आतंकी हमलों पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में कंगना एक नर्स की भूमिका निभा रही हैं, जबकि उनके साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और प्रसाद ओक भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है और क्या यह कंगना के लिए एक सफल वापसी साबित हो पाती है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी