Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इमरजेंसी के बाद कंगना रनौत ने पकड़ लिया कान, राजनीति पर नहीं बनाएंगी फिल्म, जानिए क्यों

कंगना की बहुचर्चित और विवादित फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को रिलीज हो रही है। लेकिन अब कंगना ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि वह राजनीति पर अब कभी भी फिल्म नहीं बनाएंगी। चलिए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jan 09, 2025 | 11:53 AM

इंदिरा गांधी पर इमरजेंसी बनाकर कंगना बोलीं- कभी नहीं बनाउंगी राजनीति पर फिल्म

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस से फिल्म निर्माता-निर्देशक बनी कंगना रनौत ने अब राजनीतिक फिल्मों से दूरी बनाने का ऐलान किया है। राजनीति पर आधारित उनकी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही कंगना रनौत ने बड़ा ऐलान कर दिया है कि वह अब कभी भी राजनीति पर आधारित फिल्म नहीं बनाएंगी। इमरजेंसी फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई थी, यह फिल्म इंदिरा गांधी के शासनकाल में जारी किए गए आपातकाल पर आधारित है। फिल्म को लेकर कई दिन तक विवाद होता रहा। फिल्म की रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन हुई और अब आखिरकार फिल्म रिलीज होने जा रही है।

कंगना रनौत की फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई। इमरजेंसी बनाने के बाद अब कंगना रनौत ने राजनीतिक फिल्मों से तौबा कर ली है। कंगना ने बताया की फिल्म बनाते समय ही उनके सामने मुश्किल आना शुरू हो गई थी। फिल्म जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, मुश्किलों का सिलसिला भी और बढ़ता गया। ठीक रिलीज से पहले फिल्म को लेकर विवाद हो गया। सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट नहीं दिया। फिर उसके बाद सेंसर बोर्ड ने कई सीन हटाने की बात कही और आखिरकार फिल्म को सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट मिला और फिल्म 17 तारीख को रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें- कैलिफोर्निया के जंगल की आग ने उजाड़ दिया कई हॉलीवुड सेलेब्स का आशियाना, डर के भाग रहे हैं लोग

सम्बंधित ख़बरें

कंगना रनौत पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, बठिंडा कोर्ट ने पेश ना होने पर जारी किया वारंट

लंबे समय बाद सेट पर लौटीं कंगना रनौत, शुरू की देशभक्ति फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग

‘ये 10 साल का संकल्प था…’ कंगना रनौत ने पूरे किए 12 ज्योतिर्लिंग, शेयर की भक्ति की खूबसूरत झलक

कंगना रनौत ने किए 10वें ज्योतिर्लिंग घृष्णेश्वर महादेव के दर्शन, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

कंगना रनौत ने न्यूज़ 18 को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म को बनाने के लिए उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लॉकडाउन और असम की बाढ़ ने उनकी कमर तोड़ दी थी। उन्होंने कई विदेशी कलाकारों के साथ अनुबंध किया था। जिन्हें शूटिंग ना होने पर भी पेमेंट देनी पड़ती थी। ऐसे में इस फिल्म को बनाने के लिए उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर आप निर्देशक हैं, तो निर्माता से लड़ सकते हैं। लेकिन अगर आप दोनों भूमिका में हैं तो आप किस से लड़ने जाएंगे। इस फिल्म को बनाने के लिए मैं संघर्ष कर रही थी। खुद को असहाय महसूस कर रही थी। मैं निराश महसूस कर रही थी। लेकिन सवाल यह था कि मैं अपनी निराशा किसे जाकर दिखाऊं। इसीलिए अब मैंने फैसला किया है की राजनीति पर आधारित फिल्म नहीं बनाऊंगी।

Kangana ranaut announces she will never make political film after emergency

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 09, 2025 | 11:53 AM

Topics:  

  • Kangana Ranaut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.