Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अनुराग कश्यप से तलाक के बाद मुंबई में दर-दर भटक रही थी कल्कि कोचलिन, नहीं मिला घर

अनुराग कश्यप से तलाक के बाद कल्कि कोचलिन को मुंबई में घर नहीं मिल रहा था। उन्हें कई दिनों तक मुंबई में दर-दर की ठोकर खानी पड़ी। खुद एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Nov 29, 2024 | 05:24 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अनुराग कश्यप से तलाक के बाद कल्कि कोचलिन को मुंबई में घर के लिए दर-दर भटकना पड़ा था। करीब 9 साल बाद कल्कि कोचलिन का दर्द छलका है और उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि अनुराग कश्यप से तलाक के बाद उनका जीवन कुछ समय के लिए बेहद कठिन दौर से गुजरा है। वह मुंबई में किराए पर घर लेना चाहती थी, लेकिन उन्हें मुंबई में कोई भी किराए पर घर नहीं दे रहा था। लोग उनके साथ सेल्फी लेते थे लेकिन उन्हें घर नहीं देते थे।

कल्कि कोचलिन ने ‘आफ्टर आवर्स विद ऑल अबाउट ईव’ यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि जब उनका अनुराग कश्यप के साथ तलाक हुआ था तब उन्हें अपने लिए मुंबई में एक किराए का मकान चाहिए था। लेकिन वह मुंबई में दर-दर भटकती रही, उन्हें किराए पर घर नहीं मिला। मुंबई में अकेली महिला को किराए का घर आसानी से नहीं मिलता है। मैं सोचती थी कि मैं फेमस हूं, आप मेरे साथ सेल्फी लेना चाहते हैं, लेकिन आप मुझे घर नहीं देना चाहते।

ये भी पढ़ें- पत्नी के साथ अनिल कपूर देख हैरान हुए फैंस, बोले- कब बढ़ेगी आपकी उम्र

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में ‘सुवर्णगड’ के बाहर हाई-अलर्ट, मंत्री नितेश राणे के बंगले के बाहर मिला लावारिस बैग, मचा हड़कंप!

BMC Elections के लिए महायुति का घोषणापत्र जारी, शिंदे-फडणवीस ने मुंबई और धारावी के लिए किया बड़ा वादा

टिंगना-सा मंत्री, नेपाली दिखता है…अबू आज़मी का नितेश राणे पर विवादित बयान, कहा- मस्जिद में घुसकर दिखाओ

Exclusive: 16 को आएगी महायुति की बड़ी सुनामी, राजहंस सिंह ने खोला राज, ‘नवभारत संवाद’ में भरी हुंकार

कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप के रिश्ते की अगर बात करें तो साल 2008 में उनके बीच प्यार के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। देवी डी फिल्म की शूटिंग चल रही थी, फिल्म 2009 में रिलीज हुई। अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने साल 2011 में शादी कर ली। लेकिन दोनों के बीच शादी का यह रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चल पाया। 2 साल बाद ही इनके बीच अनबन होने लगी। साल 2013 में यह अलग हो गए हालांकि उनके बीच तलाक साल 2015 में हुआ।

कल्कि कोचलिन के काम की अगर बात करें तो वह कुछ समय पहले ‘खो गए हम कहां’ नाम की फिल्म में नजर आई थी। नेटफ्लिक्स के इस प्रोजेक्ट में उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया गया। पिछले साल वह सैम बहादुर फिल्म में भी आइटम डांस में नजर आई थी। साल 2019 में कल्कि कोचलिन ने इजरायली बॉयफ्रेंड हर्सबर्ग के साथ अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। साल 2020 में कल्कि कोचलिन ने बेटी को जन्म दिया है।

Kalki koechlin did not get house in mumbai after divorce with anurag kashyap

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 29, 2024 | 05:24 PM

Topics:  

  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.