पत्नी के साथ अनिल कपूर देख हैरान हुए फैंस, बोले- कब बढ़ेगी आपकी उम्र

अनिल कपूर पत्नी सुनीता कपूर के साथ ताजमहल देखने पहुंचे और दो दिन पहले उन्होंने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें दोनों की उम्र में बहुत ज्यादा फर्क नजर आ रहा था। फैंस अनिल कपूर से पूछने लगे आपकी उम्र कब बढ़ेगी?
Anil Kapoor Visits Taj mahal with his wife Sunita Kapoor
Published on
Updated on

मुंबई: अनिल कपूर 67 साल के हैं, उनकी पत्नी 59 साल की हैं, दोनों की उम्र में 8 साल का अंतर है। सुनीता कपूर अनिल कपूर से 8 साल छोटी हैं। लेकिन ताजा तस्वीर में वह उम्र में उनसे बड़ी नजर आ रही हैं और इसी पर फैंस ने अनिल कपूर से सवाल पूछना शुरू कर दिया है कि सुनीता जी की तो असली उम्र नजर आ रही है, लेकिन आपकी उम्र कब बढ़ेगी। आपको बता दें कि अनिल कपूर शादी के 40 साल बाद दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल का दीदार करने पहुंचे थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर भी साझा की और प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है।

अनिल कपूर और सुनीता कपूर 19 मई 1984 को शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी को चार दशक पूरा हो गया है, लेकिन इनके बीच प्यार अब भी बरकरार है, जो उनकी तस्वीर देखकर साफ तौर पर समझ में आ रहा है। अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो दिन पहले तीन तस्वीर साझा की। तीनों तस्वीर में वह सुनीता कपूर के साथ नजर आ रहे हैं।  दो तस्वीर में उनके पीछे ताजमहल दिखाई दे रहा है, और कैप्शन में उन्होंने लिखा है।

अनिल कपूर ने पत्नी संग शेयर की गई तस्वीर के कैप्शन में लिखा शायद यह सच है कि हम तब तक वास्तव में अस्तित्व में नहीं हैं जब तक कोई ऐसा न हो जो हमें अस्तित्व में देख सके, हम तब तक ठीक से बोल नहीं सकते जब तक कोई ऐसा न हो जो समझ सके कि हम क्या कह रहे हैं, हम तब तक पूरी तरह से जीवित नहीं हैं जब तक हमें प्यार न किया जाए।” - एलेन डी बॉटन, ऑन लव

सुनीता कपूर का जन्म 25 जनवरी 1965 को नई दिल्ली में हुआ था। वह अनिल कपूर की पत्नी हैं, वह मशहूर कॉस्टयूम डिजाइनर भी हैं उन्होंने कई फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था। इन फिल्मों में रूप की रानी चोरों का राजा, कोलकाता मेल और लोफर जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। अनिल कपूर के अपकमिंग फिल्मों की अगर बात करें तो वह सूबेदार नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं 2025 में रिलीज होने वाली हाउसफुल 5 में भी वह अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com