Kalki 2898 AD से दीपिका पादुकोण की होगी छुट्टी? साई पल्लवी की एंट्री की चर्चा तेज, जानें क्या है वजह
Sai Pallavi In Kalki 2898 Ad Sequel: प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दीपिका पादुकोण की जगह सई पल्लवी के नाम पर चर्चा तेज हो गई है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
कल्कि 2898 एडी में दिखेंगी साई पल्लवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sai Pallavi Replace Deepika Padukone: प्रभास स्टारर मेगा बजट फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला था। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस साइंस-फिक्शन माइथोलॉजिकल फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे। जून 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि ‘कल्कि 2898 एडी 2’ में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी या नहीं? अब इस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
दीपिका पादुकोण की जगह साई पल्लवी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के सीक्वल में दीपिका पादुकोण की जगह सई पल्लवी को कास्ट किए जाने पर विचार किया जा रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म से जुड़े एक रिप्रजेंटेटिव ने कंफर्म किया है कि दीपिका की एग्जिट के बाद मेकर्स सई पल्लवी को SUM-80 यानी सुमति के रोल के लिए एक मजबूत विकल्प मान रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सेलिना जेटली के पति पीटर हाग पर FIR, मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, मुंबई पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
नवभारत निशानेबाज: मेट गाला फैशन शो का नाम, ईशा अंबानी साथ ले गई आम
डिस्को स्टार से सीधे जेल की सलाखों तक! बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के टीजर ने उड़ाए होश, भाई सनी ने भी की तारीफ
विक्रांत राय की फिल्म ‘कज़िन ईशा’ Gen Z के दिलों पर राज़ करने के लिए तैयार
हालांकि, टीम की ओर से यह भी साफ किया गया है कि अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। रिप्रजेंटेटिव ने कहा, “कुछ भी अभी फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन दीपिका की एग्जिट के बाद साई पल्लवी को इस किरदार के लिए देखा जा रहा है। मेकर्स को लगता है कि वह इस रोल के लिए परफेक्ट रहेंगी। ऑफिशियल अनाउंसमेंट कास्टिंग लॉक होने के बाद की जाएगी।”
पहले पार्ट में कौन थीं सुमति (SUM-80)?
पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण ने सुमति या SUM-80 का किरदार निभाया था। वह यास्किन लैब की एक लैब सब्जेक्ट थीं और कहानी में प्रेग्नेंट दिखाई गई थीं। बाद में वह अमिताभ बच्चन के किरदार अश्वत्थामा की मदद से कमल हासन के खतरनाक विलेन सुप्रीम यास्किन की लैब से भाग जाती हैं। तेलुगू वर्जन में दीपिका के किरदार को शोभिता धुलिपाला ने डब किया था।
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ के बीच भी डटी रही ‘मर्दानी 3’, मंडे टेस्ट में रानी मुखर्जी का दमदार प्रदर्शन
बॉक्स ऑफिस पर हुई थी कल्कि 2898 एडी की जबरदस्त सफलता
बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ ने दुनियाभर में करीब 1042 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। प्रभास ने इसमें भैरव, अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा और कमल हासन ने सुप्रीम यास्किन का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी, विजुअल्स और माइथोलॉजिकल टच को दर्शकों ने खूब सराहा। अब सभी की नजरें इसके सीक्वल पर टिकी हैं खासकर इस बात पर कि क्या वाकई सई पल्लवी ‘कल्कि 2’ में सुमति बनकर नजर आएंगी या नहीं।
