मां में दिखा काजोल का दमदार अंदाज, यूजर्स बोले- आ गया सरकटे का बाप
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी अपकमिंग फिल्म मां में दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी हुआ है। जिसमें काजोल खतरनाक शैतान से लड़ते हुए नजर आ रही हैं।
- Written By: अनिल सिंह
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की अपकमिंग फिल्म मां का नया पोस्टर जारी हुआ है। पोस्टर के साथ ट्रेलर के रिलीजिंग डेट का ऐलान किया गया है। बताया गया है कि चार दिन में फिल्म का ट्रेलर जारी होगा। 30 तारीख को फिल्म का ट्रेलर जारी हो सकता है। नया पोस्टर बेहद ज्यादा आकर्षक है। काजोल बहुत दमदार अवतार में नजर आ रही हैं। काजोल के सामने एक शैतान है और वह उसे लड़ते हुए दिखाई दे रही हैं।
बॉलीवुड में इस समय हॉरर कॉमेडी फिल्मों का चलन है। ऐसी फिल्में काफी पसंद की जा रही है। स्त्री 2 में सरकटे का आतंक कुछ इस कदर लोगों पर छाया कि दर्शकों ने फिल्म को बड़ी ब्लॉकबस्टर बना दिया। हॉरर कॉमेडी जॉनर की दूसरी अन्य फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि बॉलीवुड में इस समय हॉरर कॉमेडी फिल्मों को कुछ ज्यादा तरजीह दी जा रही है। काजोल की अपकमिंग फिल्म मां भी हॉरर कॉमेडी फिल्म है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है।
ये भी पढ़ें- टीवी से बॉलीवुड पहुंची इस अदाकारा से हुई थी गंदी डिमांड, एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी फिल्म
सम्बंधित ख़बरें
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
पोस्टर के मुताबिक फिल्म की कहानी में दो कैरेक्टर हैं। दोनों के बीच भयानक टक्कर देखने को मिलेगी। एक राक्षस है जिसकी आंखें लाल है और चेहरे पर गहरी झुर्रियां है। तो वहीं भक्षक का सामना करते हुए काजोल चीखते हुए पोस्ट में नजर आ रही हैं। पोस्टर की टैगलाइन में लिखा है भक्षक, रक्षक और मां यानी फिल्म में एक भक्षक है और एक रक्षक है और इन दोनों के बीच है एक मां का किरदार।
फिल्म में जो भक्षक का अवतार है वह स्त्री 2 फिल्म के सरकटे की तरह दिखाई दे रहा है। ऐसे में पोस्टर देखकर यूजर्स ने भक्षक की तुलना सरकटे से करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने तो लिख दिया है कि अब आ गया है सरकटे का बाप। यह फिल्म जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स ने मिलकर बनाई है। 27 जून को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
