Anupamaa Twist: प्रार्थना की गोदभराई में होगा बवाल, गौतम को सबक सिखाएगी अनुपमा, जानें आगे क्या होगा
Anupama Upcoming Episode: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। प्रार्थना की गोदभराई में वसुंधरा की साजिश देख अनुपमा भड़क उठेगी और किंजल-तोषु के रिश्ते में भी दरार आएगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अनुपमा अपकमिंग ट्विस्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Anupama Latest Twist: टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ इन दिनों अपनी टीआरपी को लेकर मुश्किल दौर से गुजर रहा है। एक तरफ नागिन 7 और दूसरी ओर क्योंकि सास भी कभी बहू थी की वापसी ने अनुपमा के लिए कड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। ऐसे में शो के मेकर्स भी रेटिंग बचाने के लिए कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा लाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को मकर संक्रांति के जश्न के साथ-साथ बवाल देखने को मिलने वाला है।
अब तक आपने देखा कि अनुपमा के कोठारी हाउस पहुंचने की खबर सुनते ही वसुंधरा भड़क जाती है और घर छोड़ने तक की धमकी दे देती है। वहीं प्रार्थना भी वसुंधरा के तेवरों से परेशान होकर साफ कह देती है कि अगर वह नहीं सुधरीं, तो वह अपनी गोदभराई की रस्म मायके में ही करेगी। इसी बीच अनुपमा पूरे परिवार के साथ कोठारी हाउस पहुंच जाती है। वहां जाने से पहले अनुपमा पाखी को आखिरी बार समझाने की कोशिश करती है और दिवाकर को गलत इंसान बताती है।
प्रार्थना की गोदभराई में होगा बड़ा धमाका
आने वाले एपिसोड में प्रार्थना की गोदभराई की रस्म के दौरान माहौल पूरी तरह बदल जाएगा। वसुंधरा, सबके सामने गौतम पर प्यार लुटाती नजर आएगी और अंश के सामने गौतम को प्रार्थना के बच्चे का पिता बताने की कोशिश करेगी। यही नहीं, वसुंधरा गौतम को गोदभराई में प्रार्थना के पास बैठने को भी कहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
लीक हुआ ‘उड़ता तीर’ का रोमांटिक डांस वीडियो, शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने पर थिरके सारा-आयुष्मान?
रोहित चंदेल की गिरफ्तारी बनी इस एक्टर की किस्मत! ‘अनुपमा’ स्टार की रातों-रात हुई ‘सैराब’ में एंट्री
Actor Arya Controversy: तमिल स्टार आर्या पर करोड़ों की धोखाधड़ी का केस, पुलिस जांच शुरू, इस फिल्म से जुड़ा नाम
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
गौतम बेशर्मी से प्रार्थना के करीब बैठने की कोशिश करेगा, लेकिन तभी अनुपमा का गुस्सा फूट पड़ेगा। वह सबके सामने गौतम को लात मारकर गिरा देगी, जिससे पूरा फंक्शन सन्न रह जाएगा।
अनुपमा और वसुंधरा में होगी जमकर बहस
गौतम को सबक सिखाने के बाद अनुपमा और वसुंधरा के बीच जोरदार झगड़ा होगा। अनुपमा खुलकर ऐलान करेगी कि प्रार्थना के बच्चे का पिता अंश है, गौतम से उसका कोई रिश्ता नहीं है। अनुपमा की इस सच्चाई के सामने आते ही वसुंधरा की बोलती बंद हो जाएगी और पूरे घर में हड़कंप मच जाएगा।
ये भी पढ़ें- YRKKH फेम नविका कोटिया ने की सगाई, बर्फीली वादियों में माजेन मोदी ने शादी के लिए किया प्रपोज, वीडियो वायरल
किंजल-तोषु के रिश्ते में क्या फिर आएगी दरार
दूसरी तरफ अनुपमा के घर लौटते ही एक और ड्रामा शुरू होगा। किंजल और तोषु के बीच जबरदस्त झगड़ा होगा, जिसे देखकर परी का सब्र टूट जाएगा। अपने माता-पिता को रोज लड़ते देखकर परी सबके सामने उनसे तलाक लेने की बात कह देगी। परी की यह बात सुनकर किंजल और तोषु दोनों को गहरा सदमा लगेगा। वहीं वसुंधरा की हरकतों की वजह से अंश भी अंदर ही अंदर टूटता नजर आएगा। कुल मिलाकर आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा का यह महाड्रामा शो की TRP को नई ऊंचाई देने के पूरे संकेत दे रहा है।
