7 साल झेली बेरोजगारी, TMKOC के अब्दुल शरद सांकला का बड़ा खुलासा, दयाबेन की वापसी पर भी तोड़ी चुप्पी
TMKOC Abdul Actor Story:‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अब्दुल का किरदार निभाने वाले शरद सांकला ने अपने संघर्ष, लंबे बेरोजगार दौर और दयाबेन की वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अब्दुल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Dayaben Return Update: टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अब्दुल का किरदार निभाने वाले शरद सांकला आज घर-घर में पहचाने जाते हैं। सालों से यह किरदार दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। हाल ही में शरद एक पॉडकास्ट ‘द आवारा मुसाफिर’ में नजर आए, जहां उन्होंने अपने करियर, संघर्ष के दौर और दयाबेन की वापसी को लेकर खुलकर बात की।
शरद सांकला को 7 साल तक नहीं मिला काम
शरद सांकला ने बातचीत के दौरान अपने जीवन के उस मुश्किल दौर का जिक्र किया, जब करीब सात से आठ साल तक उन्हें कोई काम नहीं मिला। उन्होंने बताया कि जब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शुरू हुआ था, तब वह लंबे समय से इंडस्ट्री से लगभग गायब थे। उन्होंने कहा कि उस वक्त या तो काम मिल नहीं रहा था या फिर आर्थिक हालात काफी खराब हो चुके थे।
असित कुमार मोदी को बताया दोस्त
शरद ने शो के निर्माता असित कुमार मोदी को अपना पुराना दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने नीला टेली फिल्म्स के पहले शो में असित मोदी के साथ काम किया था और उसी वजह से वह खुद को उनके लिए लकी मानते हैं। शरद के मुताबिक, असित मोदी आज भी उन्हें अपना लकी चार्म मानते हैं और इस रिश्ते का उन्हें हमेशा फायदा मिला।
सम्बंधित ख़बरें
नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
लीक हुआ ‘उड़ता तीर’ का रोमांटिक डांस वीडियो, शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने पर थिरके सारा-आयुष्मान?
रोहित चंदेल की गिरफ्तारी बनी इस एक्टर की किस्मत! ‘अनुपमा’ स्टार की रातों-रात हुई ‘सैराब’ में एंट्री
Actor Arya Controversy: तमिल स्टार आर्या पर करोड़ों की धोखाधड़ी का केस, पुलिस जांच शुरू, इस फिल्म से जुड़ा नाम
इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड ने छीने मौके
शरद ने आगे बताया कि 90 के दशक और 2000 की शुरुआत में इंडस्ट्री का ट्रेंड तेजी से बदलने लगा था। पहले जहां सपोर्टिंग और कॉमिक किरदारों की गुंजाइश थी, वहीं बाद में हीरो खुद कॉमेडी करने लगे। इस दौर में जॉनी लिवर और फिर राजपाल यादव जैसे कलाकारों को बड़े कॉमिक रोल मिलने लगे, जिससे कई अन्य एक्टर्स को मौके कम मिलने लगे। शरद ने इस समय को अपने जीवन की ‘साढ़े साती’ बताया।
शरद सांकला ने कहा कि इस कठिन दौर के बाद उन्हें सनी देओल की वजह से एक बड़ा मौका मिला, जिसने उनके करियर की दिशा बदल दी। इसके बाद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ उनके लिए गेम चेंजर साबित हुआ और अब्दुल का किरदार उनकी पहचान बन गया।
ये भी पढ़ें- उदयपुर में स्टेबिन-नूपुर की शादी का जश्न, हल्दी-संगीत में बहन कृति सेनन ने भोजपुरी गाने पर लगाए जमकर ठुमके
दयाबेन की वापसी पर क्या बोले?
दयाबेन की वापसी पर शरद ने कहा कि फिलहाल यह कहना मुश्किल है। उनके मुताबिक, निर्माता कभी नहीं चाहते कि कोई कलाकार शो छोड़े। दया भाभी को शो छोड़े करीब आठ साल हो चुके हैं, फिर भी दर्शक आज भी उन्हें याद करते हैं। शरद ने कहा कि अगर दिशा वकानी वापस आती हैं तो यह शानदार होगा, और अगर नहीं आतीं, तो शो आगे बढ़ने का रास्ता जरूर निकाल लेगा।
