काजल राघवानी का नया गाना ‘लईका दिलादी फरारी वाला’ रिलीज, फैंस ने लुटाया प्यार
Kajal Raghwani: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का नया म्यूजिक एल्बम ‘लईका दिलादी फरारी वाला’ रिलीज हो गया है। जिसपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसमें एक्ट्रेस महादेव से प्रार्थना करती नजर आ रही हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
काजल राघवानी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kajal Raghwani New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इन दिनों वह अपने नए म्यूजिक एल्बम को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले उनका गाना ‘हमका लईका ना चाहीं डिफेंडर वाला’ आया था, जिसने फैंस के बीच काफी हलचल मचा दी थी। लोगों ने इसे एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड खेसारी लाल यादव पर तंज माना था।
ऐसे में अब एक बार फिर काजल का नया गाना ‘लईका दिलादी फरारी वाला’ 18 जुलाई को रिलीज हो गया है, जो महादेव से की गई एक खास प्रार्थना पर आधारित है। दरअसल, इस गाने में काजल राघवानी के साथ सुमित सिंह चंद्रवर्शी नजर आ रहे हैं।
भोलेनाथ से काजल राघवानी ने मांगी ये मन्नत
गाने की थीम पूरी तरह मस्ती भरी और ट्रेंडी है, जिसमें काजल राघवानी भोलेनाथ से फरारी वाली लईका की मांग करती दिखाई देती हैं। गाने के बोल हल्के-फुल्के और युवाओं को पसंद आने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
इस म्यूजिक वीडियो को लियो भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को सुमित सिंह चंद्रवर्शी और प्रीति राज जगलर ने मिलकर गाया है। इसके बोल खुद सुमित सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक तैयार किया है आर्यन पॉटर ने।
ये भी पढ़ें- ‘उदयपुर फाइल्स’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, सुप्रीम कोर्ट की रिलीज पर रोक कायम
एक्ट्रेस के मजेदार अवतार पर फैंस ने लुटाया प्यार
वीडियो डायरेक्शन की कमान संभाली है मनोज गुप्ता ने, जिन्होंने गाने को खूबसूरत लोकेशनों और रंगीन सेटअप में शूट किया है। गाने में काजल का ट्रेडिशनल लेकिन स्टाइलिश अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
गाने के पोस्टर को एक दिन पहले काजल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था- Coming Soon। तभी से फैंस के बीच इस गाने को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई थी।
आपको बता दें, ‘लईका दिलादी फरारी वाला’ के जरिए काजल राघवानी एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। हालांकि, उनका चुलबुला अंदाज और सुमित के साथ उनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। फैंस का कहना है कि काजल अब एक के बाद एक हिट गाने लेकर आ रही हैं और उन्होंने साबित कर दिया है कि वो अकेले भी म्यूजिक चार्ट पर धमाल मचा सकती हैं।
