Kajal Raghwani का ‘पायल घुंघुरवाला’ गाने पर धमाकेदार डांस VIDEO वायरल, फैंस ने लुटाया प्यार
Kajal Raghwani Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो 'पायल घुंघुरवाला' पर रील बनाते रहती नजर आ रही हैं और इसपर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
काजल राघवानी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kajal Raghwani Dance Video: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री काजल राघवानी ने एक बार फिर अपने धमाकेदार वीडियो के साथ फैंस का ध्यान आकर्षित कर लिया है। हाल ही में काजल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शानदार रील पोस्ट की, जिसमें वह सुपरहिट भोजपुरी गाने ‘पायल घुंघुरवाला’ पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनका परफॉर्मेंस और एक्सप्रेशन दोनों ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
वीडियो में काजल गुलाबी रंग की कुर्ती में बेहद आकर्षक लग रही हैं। कुर्ती पर खूबसूरत फूलों का डिज़ाइन उनकी सादगी और स्टाइल को बखूबी उभारता है। साथ ही उनके मेकअप में आईलाइनर, नोजपिन और स्टाइलिश हेयरस्टाइल उन्हें परफेक्ट लुक प्रदान कर रहे हैं। काजल ने कैप्शन में लिखा “काजर, ओठलाली, झुमका, अलता, नथुनी और झुला रबर वाला सब चाही।” यह कैप्शन दर्शकों को उनके पारंपरिक अंदाज और भोजपुरी मस्ती का अहसास कराता है।
‘पायल घुंघुरवाला’ गाने पर झूमती दिखीं काजल राघवानी
‘पायल घुंघुरवाला’ गाना हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और काजल राघवानी व सुमित सिंह चंद्रवंशी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। गाने की थीम पति-पत्नी की हल्की-फुल्की बातचीत पर आधारित है, जहां पत्नी अपनी मनपसंद चीजों की फरमाइश करती है। इस गाने में पति-पत्नी के बीच की मस्ती और मोहब्बत की झलक दिल को छू जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Vicky Kaushal Film Mahavatar: विक्की कौशल करेंगे जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, महावतार के लिए देंगे 18 महीने
Tumbbad 2 Poster: तुम्बाड 2 की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब दस्तक देगी फिल्म, मेकर्स ने जारी किया डरावना पोस्टर
Bhooth Bangla Release: 25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, भूत बंगला के ओ री ओ सांवरिया ने जीता दिल
है जवानी तो इश्क होना है को मिला टॉक्सिक के पोस्टपोन होने का फायदा, जानें Varun Dhawan की फिल्म की रिलीज डेट
विशेष रूप से ध्यान देने वाली बात यह है कि काजल का डांस वीडियो गाने की रिदम के साथ परफेक्ट मेल खाता है। हरे रंग की साड़ी में उनका परफॉर्मेंस दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। उनकी स्टेप्स इतनी सटीक हैं कि लोग उन्हें बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं।
इस गाने का म्यूजिक डायरेक्शन आर्यन पोटर ने किया है। म्यूजिक में सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज की आवाज ने चार चांद लगा दिए हैं। गीत के बोल संतोष उत्पत्ति ने लिखे हैं, जो गाने की कहानी को जीवंत बनाते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस कमेंट करके काजल की तारीफ कर रहे हैं और उनके डांस स्टाइल को पसंद कर रहे हैं। यह गाना न केवल भोजपुरी म्यूजिक प्रेमियों के लिए खास बन चुका है, बल्कि हर उम्र के दर्शकों के बीच लोकप्रियता भी हासिल कर रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
