Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कश्मीर ट्रिप पर कबीर खान की खास मुलाकात, स्मृति मंधाना की छोटी फैन ने जीता दिल

Kabir Khan Post: कबीर खान की कश्मीर ट्रिप के दौरान अरु इलाके में उनकी मुलाकात स्मृति मंधाना की एक नन्ही फैन से हुई। बच्ची ने कबीर से गुजारिश की कि वह स्मृति तक यह संदेश पहुंचाएं कि वह उनकी फैन है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Dec 20, 2025 | 01:59 PM

कश्मीर ट्रिप पर कबीर खान की खास मुलाकात

Follow Us
Close
Follow Us:

Kabir Khan Kashmir Trip: मशहूर फिल्मकार कबीर खान इन दिनों कश्मीर यात्रा को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक मुलाकात है। कश्मीर की खूबसूरत वादियों में घूमते हुए कबीर खान की मुलाकात भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की एक नन्ही फैन से हुई, जिसका किस्सा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है। यह पोस्ट सामने आते ही लोगों के दिलों को छू गई और देखते ही देखते वायरल हो गई।

कबीर खान कश्मीर के अरु इलाके में घूम रहे थे, जहां उनकी मुलाकात एक छोटी बच्ची से हुई। बातचीत के दौरान उस बच्ची ने कबीर से एक खास गुजारिश की। उसने कहा कि अगर उनकी मुलाकात कभी स्मृति मंधाना से हो, तो वह यह संदेश जरूर पहुंचाएं कि वह उनकी सबसे बड़ी फैन है। बच्ची की मासूमियत और खेल के प्रति उसका जुनून कबीर खान को इतना पसंद आया कि उन्होंने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया और इंस्टाग्राम पर साझा किया।

कबीर खान की पोस्ट

कबीर खान ने अपनी पोस्ट में कश्मीर की हरी-भरी घाटियों, बर्फ से ढके पहाड़ों और स्थानीय बच्चों की सादगी का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि कश्मीर में कैमरे के साथ घूमना हमेशा जादुई पलों से भर देता है। अरु में मिली यह बच्ची और वहां के बच्चे, जिनका खेल का मैदान एक पहाड़ी झरने के किनारे है, उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। कबीर ने मजेदार अंदाज में यह भी बताया कि अगर बच्चे खेलते वक्त छक्का मार दें, तो गेंद हवा में उड़ती हुई पूरी घाटी पार कर झेलम नदी तक पहुंच जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

Netflix India 2026: ‘मिसमैच्ड फाइनल सीजन’ से लेकर ‘फैमिली बिजनेस’ तक, पूरे साल एंटरटेनमेंट की बारिश

Dinesh Lal Yadav Bigg Boss: जब बिग बॉस के घर में निरहुआ ने जीत लिया सलमान खान का दिल, वजह जानकर होंगे हैरान

Mardaani 3 Collection: ‘बॉर्डर 2’ की आंधी में भी डटी ‘मर्दानी 3’, 5वें दिन रानी मुखर्जी ने कमा डाले इतने करोड़

Birthday Special: बिना गॉडफादर बॉलीवुड पहुंचे वरुण शर्मा, बचपन में शाहरुख खान की फिल्म ने दिखाया था रास्ता

स्मृति मंधाना ने किया रिएक्ट

कबीर खान की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। खास बात यह रही कि जिस उम्मीद के साथ कबीर ने यह पोस्ट साझा की थी, वह पूरी भी हो गई। स्मृति मंधाना ने खुद इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि अरु, उस छोटी बच्ची को मेरी तरफ से गले लगाना और उससे कहना कि मैं उसका हौसला बढ़ा रही हूं। स्मृति का यह जवाब सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आया और लोगों ने क्रिकेटर की सादगी और अपनापन की तारीफ की।

ये भी पढ़ें- डीपफेक वीडियो विवाद में पायल गेमिंग ने उठाया सख्त कदम, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने शुरू की जांच

कबीर खान की फिल्में

इस पोस्ट पर एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि चलो वापस चलते हैं, जो फैंस को काफी क्यूट लगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो कबीर खान ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’ और हालिया रिलीज ‘चंदू चैंपियन’ जैसी यादगार फिल्में दे चुके हैं। वहीं स्मृति मंधाना मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन कर रही हैं। कुल मिलाकर, यह मुलाकात खेल, सपनों और इंसानी जुड़ाव की एक खूबसूरत कहानी बनकर सामने आई है।

Kabir khan kashmir trip smriti mandhana fan girl story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2025 | 01:59 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Smriti Mandhana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.