- Hindi News »
- Entertainment »
- Junior Mehmood Dies At The Age Of 67 Due To Four Stage Stomach Cancer
लीजेंड एक्टर जूनियर महमूद का 67 साल की उम्र में निधन, कैंसर से हारे जिंदगी की जंग
- Written By: संदीप पांडे

एक्टर जूनियर महमूद की फोटो (Photo - Social Media)
मुंबई : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आई है। लीजेंड एक्टर महमूद जूनियर (Junior Mehmood) उर्फ नईम सैय्यद (Naeem Syed) अब हमारे बीच नहीं रहे। महमूद जूनियर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। अपने कॉमेडी और एक्टिंग स्किल्स से सिनेप्रेमियों को हंसाने वाले सबको रुलाकर चले गए।
महमूद जूनियर स्टेज चार के पेट के कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने मुंबई में अपने आवास पर अपनी आखिरी सांस ली। उनके करीबी दोस्त सलीम काजी ने उनके निधन की पुष्टि की। महमूद जूनियर के निधन की खबर से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं इस बुरी खबर से उनके फैंस का भी दिल टूट गया है।
सम्बंधित ख़बरें
आज होगा अंतिम संस्कार
हाल ही में महमूद जूनियर से मिलने के लिए उनके फ्रेंड एक्टर जॉनी लीवर और जीतेंद्र उनके घर गए थे। जिसका एक वीडियो भी जॉनी लीवर ने शेयर किया था। जिसमें उन्होंने महमूद जूनियर की बिगड़ती तबियत के बारे में बताया था साथ ही दुआएं भी मांगी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महमूद जूनियर को एक महीना पहले ही पता चला था कि उन्हें 4 स्टेज स्टमक कैंसर है। खबरों की मानें तो महमूद जूनियर का अंतिम संस्कार आज यानी 8 दिसंबर को दोपहर की प्रेयर मिट के बाद सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया जाएगा।
महमूद जूनियर की फिल्में
बता दें कि महमूद जूनियर ने इंडस्ट्री में 5 दशक से अधिक समय तक काम किया था। उन्होंने 11 साल की उम्र में संजीव कुमार की फिल्म ‘नौनिहाल’ से अपने करियर की शुरूआत किया था। ये फिल्म 1967 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आए। जिसमें ‘हाथी मेरे साथी’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘दो रास्ते’, ‘जो कारवां’, ‘दादागिरी’, ‘ब्रह्मचारी’ और ‘जुदाई’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
Junior mehmood dies at the age of 67 due to four stage stomach cancer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PMबच्चा रोएगा नहीं, बल्कि सफर का मजा लेगा! टॉडलर के साथ लंबी ट्रिप के लिए अपनाएं यह जादुई ट्रिक्स
Apr 05, 2026 | 10:16 PMमुंबई में ‘भजन जैमिंग’ का जादू, भक्ति और आधुनिकता के संगम में झूमी युवा पीढ़ी
Apr 05, 2026 | 10:15 PMमेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PMचिन्नास्वामी में स्विंग के सुल्तान का जलवा, भुवनेश्वर कुमार ने IPL में बनाया रिकॉर्ड, 1 विकेट लेकर रचा इतिहास
Apr 05, 2026 | 10:12 PM‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:08 PM‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

नागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PM
BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM














