- Hindi News »
- Entertainment »
- Juhi Chawla Daughter Jhanvi Mehta Birthday 1000 Trees Gift Farah Khan Comment Social Media
जूही चावला ने बेटी जाह्नवी को दिया खास बर्थडे गिफ्ट, 1000 पेड़ लगाने का ऐलान; फराह खान ने भी किया मजेदार कमेंट
Juhi Chawla Daughter Birthday: जूही चावला ने बेटी जाह्नवी के बर्थडे पर 1000 पेड़ लगाने का ऐलान किया। पोस्ट पर फराह खान का मजेदार कमेंट भी वायरल हो रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता का जन्मदिन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Juhi Chawla Wishes Daughter Jahnavi Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने अपनी बेटी जाह्नवी मेहता के जन्मदिन पर एक खास अंदाज में प्यार जताया। रविवार को शेयर की गई तस्वीरों में जाह्नवी अपने माता-पिता के साथ नजर आ रही हैं। इस मौके पर जूही ने बेटी को एक अनोखा तोहफा देने की घोषणा की 1000 पेड़ लगाने का संकल्प।
जूही चावला ने बेटी के जन्मदिन पर शेयर किया खास पोस्ट
दरअसल, जूही ने सोशल मीडिया पर बेटी और पति जय मेहता के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मेरी प्यारी जाह्नवी के लिए 1000 पेड़… हमेशा मुस्कुराती रहो, हमेशा चमकती रहो। लव यू। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।” इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया और लोग उनके पर्यावरण प्रेम की तारीफ कर रहे हैं।
तस्वीर में जाह्नवी हाथों में फूलों का गुलदस्ता थामे दिखाई दे रही हैं, जबकि जूही और जय मेहता गर्व के साथ उनके पास खड़े मुस्कुरा रहे हैं। पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी प्यार बरसाया। तनीषा मुखर्जी, भाग्यश्री और फराह खान समेत कई सितारों ने जाह्नवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में दिखा संजय दत्त का जलवा, मुंबइया स्टाइल में युवाओं को दिया बड़ा मैसेज, बोले-पौधा लगाओ, पानी बचाओ
लंदन की सड़कों पर हाथों में हाथ डाले घूमते दिखे कृति सेनन-कबीर बहिया, फैंस बोले- शादी कर लो
Allu Arjun Best Actor: अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, ‘पुष्पा 2’ रही अवॉर्ड नाइट की सबसे बड़ी विनर
अमिताभ बच्चन-कमल हासन आए फिर साथ, ‘कल्कि 2898 AD’ सीक्वल की शूटिंग शुरू, इस शहर में लगा भव्य सेट
हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा फराह खान के कमेंट की हो रही है। फराह खान ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “जूही, उसे एक डिजाइनर बैग खरीद कर दे दो।” उनके इस कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं—कुछ इसे मजेदार बता रहे हैं तो कुछ हैरानी जता रहे हैं।
बता दें कि जूही चावला ने 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। जूही कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि जीवन के मुश्किल दौर में जय ने उनका पूरा साथ दिया। शादी के बाद जूही ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रखा।
ये भी पढ़ें- Allu Arjun Best Actor: अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, ‘पुष्पा 2’ रही अवॉर्ड नाइट की सबसे बड़ी विनर
दो बच्चों की मां हैं एक्ट्रेस
जूही दो बच्चों की मां हैं जाह्नवी और अर्जुन मेहता। दोनों ही मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जूही ने 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और 1988 में ‘कयामत से कयामत तक’ से बड़ी पहचान हासिल की। ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘डर’, ‘यस बॉस’ और ‘इश्क’ जैसी हिट फिल्मों से उन्होंने बॉलीवुड में खास जगह बनाई।
Juhi chawla daughter jhanvi mehta birthday 1000 trees gift farah khan comment social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
T20 World Cup: सुपर-8 में होगा मोर्कल बंधुओं की जंग, भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले से पहले वीडियो हुआ वायरल
Feb 22, 2026 | 05:38 PMभंडारा में ऑपरेशन ऑल आउट: 833 वाहनों की जांच, 54 अपराधियों को खंगाला, पुलिस का अपराधियों पर सर्जिकल स्ट्राइक
Feb 22, 2026 | 05:37 PMअमरावती विवि का दीक्षांत समारोह: बेटियों ने गाड़ा सफलता का झंडा, 80% पदकों पर छात्राओं के नाम दर्ज
Feb 22, 2026 | 05:36 PMBhandara Crime News: जुआ और शराब अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई, 1.65 लाख रुपये का माल जब्त
Feb 22, 2026 | 05:26 PMLIVEIND vs SA Live Score: सुपर-8 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला, सामने है एडन मार्करम की साउथ अफ्रीका
Feb 22, 2026 | 05:21 PMअजित पवार विमान हादसा: कब आएगी जांच रिपोर्ट? मंत्री मुरलीधर मोहोल ने दी बड़ी जानकारी
Feb 22, 2026 | 05:19 PM6 दशक, 16 शपथ, शरद पवार की ऐतिहासिक पारी पर सुनेत्रा पवार और सुप्रिया सुले ने दी खास बधाई
Feb 22, 2026 | 05:19 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














