-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Juhi Chawla Kept Her Marriage A Secret For 6 Years Know The Reason
बर्थडे स्पेशल: जूही चावला ने 6 साल तक छिपाकर रखी थी अपनी शादी की बात, जानें क्या थी वजह
- Written By: सोनाली झा
जूही चावला का जन्म 13 नवंबर 1967 को अंबाला, हरियाणा में हुआ था। जूही चावला आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के पिता राजस्व सेवा के एक अधिकारी थे। जूही एक्ट्रेस के साथ-साथ एक फिल्म निर्माता और उद्यमी भी है।

जूही चावला (सौजन्य: सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जूही चावला का जन्म 13 नवंबर 1967 को अंबाला, हरियाणा में हुआ था। जूही चावला आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के पिता राजस्व सेवा के एक अधिकारी थे। जूही चावला एक्ट्रेस के साथ-साथ एक फिल्म निर्माता और उद्यमी भी है। जूही चावला साल 1984 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में बेस्ट ड्रेस का भी पुरस्कार हासिल किया है।
जूही ने बॉलीवुड के कई फ़िल्मो में काम किया हैं। जूही बॉलीवुड में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, उन्हें भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। जूही की कुछ फ़िल्मे सुपरहिट साबित हुई थी, कुछ फ़िल्मे बुरी तरह फ्लॉप भी हुई। जूही चावला ने साल 1986 में रिलीज फिल्म ‘सल्तनत’ में एक ब्रीफ अपीयरेंस के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के ‘गब्बर’ अमजद खान की ऐसी थी लव स्टोरी
सम्बंधित ख़बरें
सलमान के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आमिर खान को धमकी! मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आमिर खान को धमकी! सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अलर्ट पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच
सलमान के बाद आमिर बने लॉरेंस बिश्नोई का निशाना, लव जिहाद के मामले में मिली जान से मारने की धमकी
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
जूही चावला की पहली फिल्म
जूही की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद साल 1987 में जूही ने कन्नड सिनेमा की फिल्म ‘प्रेमलोक’ में नज़र आई थी। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सफल रही। साल 1988 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘क़यामत से क़यामत तक’ में जूही ने बेहतरीन एक्टिंग की। इस फिल्म में जूही के साथ आमिर खान भी नज़र आए थे। फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई और इसके बाद जूही ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
जूही चावला की शादी
एक समय ऐसा आया था कि जूही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई थी। दरअसल, एक्ट्रेस ने साल 1995 में कारोबारी जय मेहता से शादी की थी। हालांकि जूही ने 6 साल तक जय मेहता के साथ अपनी शादी की बात को दुनिया से छुपाकर रखी थी। एक इंटरव्यू में जूही ने बताया था कि उस समय शादी की बात का पता चलना एक्ट्रेस का करियर का खत्म हो जाना।
जूही ने इस वजह से छुपाई थी शादी की बात
जूही ने कहा था कि मैं उस दौर में अपने करियर के पीक पर थी। मैं किसी भी तरह से अपने करियर को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती थी। मैं अपने करियर को जारी रखना चाहती थी। इसलिए मैंने शादी के बारे में किसी को नहीं बताया और काम करती रही। बता दें कि जूही चावला अपने पति जय मेहता और बॉलीवुड के एक्टर शाहरुख खान के साथ इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टीम ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ की सह-मालकिन हैं।
ये भी पढ़ें- आमिर खान के इस हरकत के वजह से जूही चावला ने सात साल तक नहीं किया था बात
Juhi chawla kept her marriage a secret for 6 years know the reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM‘वर्दी से पहले इंसान बनिए’, CJP के समर्थन में उतरीं कविता कौशिक, वायरल हुआ बयान
Jul 20, 2026 | 03:21 PMविश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी में विदेशी पर्यटक हादसे का शिकार, सुरक्षा टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Jul 20, 2026 | 03:20 PMउज्जैन में रंगदारी मांगने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार, जुलूस निकालकर अपराधियों को दिया संदेश
Jul 20, 2026 | 03:20 PMहम देखेंगे… CJP प्रदर्शन में युवाओं पर आंसू गैस चलाने पर भड़के रोहित पवार, बोले- अब सरकार का रोना तय है
Jul 20, 2026 | 03:18 PMचंदननगर में बुजुर्ग हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, मृतक के भतीजे ने की थी हत्या
Jul 20, 2026 | 03:13 PMवसई-विरार, नालासोपाला में पहली बारिश ने खोली VVMC की पोल, सड़कों पर बने जानलेवा गड्ढे, करोड़ों का डामर बहा
Jul 20, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:54 PM
‘हार के डर से चुनाव नहीं करा रही सरकार’, यूपी सरकार पर संजय सिंह का बड़ा आरोप VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:25 PM
मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- तर्क और तथ्य हों, तूफान नहीं- VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:06 PM
NEET विवाद पर फिर गरमाई सियासत, संसद मार्च में CJP ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 20, 2026 | 12:42 PM














