बचपन से संगीत के दीवाने थे Jubin Nautiyal, ‘एक मुलाकात’ से चमकी किस्मत, बन गए करोड़ों दिलों की आवाज
Jubin Nautiyal Birthday: जुबिन नौटियाल ने बचपन से ही संगीत को अपना जुनून बनाया। इंडियन आइडल से रिजेक्ट होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और ‘एक मुलाकात’ गाने से बॉलीवुड में पहचान बनाई।
- Written By: सोनाली झा
जुबिन नौटियाल (फोटो- सोशल मीडिया)
Jubin Nautiyal Birthday Special Story: बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल का जन्म 14 जून 1989 को उतराखंड की राजधानी देहरादून में हुआ था। जुबिन नौटियाल आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी भावुक और दिल को छू लेने वाली आवाज के लिए मशहूर जुबिन ने संगीत की दुनिया में एक खास पहचान बनाई है।
बचपन से ही जुबिन नौटियाल को संगीत से गहरा लगाव था। स्कूल के दिनों में उन्होंने म्यूजिक को अपने विषय के रूप में चुना और कम उम्र से ही संगीत की शिक्षा लेना शुरू कर दिया। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने देहरादून में लाइव शो और चैरिटी कार्यक्रमों में गाना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे उनकी पहचान स्थानीय स्तर पर बनने लगी और लोग उनकी आवाज के दीवाने होने लगे।
इंडियन आइडल से मिला था रिजेक्शन
आज लाखों दिलों पर राज करने वाले जुबिन नौटियाल को अपने करियर के शुरुआती दौर में असफलताओं का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने लोकप्रिय रियलिटी शो इंडियन आइडल में बतौर प्रतिभागी हिस्सा लिया था, लेकिन वह आगे तक नहीं पहुंच सके और शो से बाहर हो गए। हालांकि, इस झटके ने उनके हौसले को कमजोर नहीं किया। उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी और बाद में दूसरे सिंगिंग रियलिटी शो द एक्स फैक्टर इंडिया में हिस्सा लिया, जहां वह टॉप 25 तक पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
रिजेक्शन से नहीं मानी हार, टीवी की ‘मटका’ से पैन-इंडिया स्टार तक, जानिए मृणाल ठाकुर की सफलता की कहानी
4 साल की उम्र में कमाए थे सिर्फ 25 रुपये, अधूरी मोहब्बत और दर्द ने मीना कुमारी को बना दिया ट्रेजडी क्वीन
Varanasi Release Date: 1400 करोड़ की ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट पर लगा विराम! इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Box Office Collection: ‘जन नायकन’ ने पार किया 155 करोड़ का आंकड़ा, ‘द ओडिसी’ की भी शानदार पकड़ बरकरार
एक मुलाकात ने बदली किस्मत
जुबिन के करियर का बड़ा मोड़ साल 2014 में आया, जब उन्हें फिल्म सोनाली केबल में गाना गाने का मौका मिला। फिल्म का गाना एक मुलाकात काफी लोकप्रिय हुआ और इसके साथ ही बॉलीवुड में उनकी एंट्री हो गई। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट गाने गाए और अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी आवाज में गाए गए रोमांटिक और दर्द भरे गीतों को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
एआर रहमान की सलाह ने बदली सोच
जुबिन नौटियाल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह 18 साल के थे, तब उनकी मुलाकात मशहूर संगीतकार एआर रहमान से हुई थी। रहमान ने उनकी आवाज की तारीफ करते हुए उन्हें जल्दबाजी न करने और अपनी आवाज को और परिपक्व होने का समय देने की सलाह दी थी। जुबिन के मुताबिक, यह सलाह उनके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण सीखों में से एक रही।
