Weight Loss: 85000 की शर्ट नहीं JR NTR का पतला-दुबला रूप देखकर हैरान हुए यूजर्स
JR NTR Weight Loss: जूनियर एनटीआर के पतले दुबले रूप ने लोगों को हैरान कर दिया है, दुबई के एक होटल से उनकी फोटो वायरल हो रही है। उनके शर्ट की कीमत ने भी लोगों का ध्यान खींचा है।
- Written By: अनिल सिंह
JR NTR का पतला-दुबला रूप देखकर हैरान हुए यूजर्स
JR NTR Weight Loss: जूनियर एनटीआर जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे, लेकिन इस समय वह अपने पतले दुबले अवतार को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दुबई के एक होटल से उनकी फोटो वायरल हुई है. जिसमें उन्होंने नीली रंग की शर्ट पहनी हुई है, शर्ट की कीमत 85,000 है। शर्ट की कीमत ने भी लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन लोग उनके घटे हुए वजन को लेकर ज्यादा हैरान हुए, उनका पतला दुबला रूप सोशल मीडिया पर यूजर्स की चिंता का विषय बन गया है।
सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर के वजन घटाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है, अचानक से उनका पतला दुबला रूप देखने के बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि इन्होंने भी ओजेम्पिक का सहारा तो नहीं लिया, ओजेम्पिक एक ड्रग्स है जिसके इस्तेमाल से इंसान के वजन में तेजी से गिरवट होती है। इस समय ओजेम्पिक का इस्तेमाल फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते दिनों कपिल शर्मा भी बेहद पतले दुबले अवतार में दिखाई दिए थे, उसके बाद से ही ओजेम्पिक की चर्चा तेज होने लगी।
Man of Masses #NTR in Dubai ❤️🔥#JrNTR #NTRNeel pic.twitter.com/EPUWHB5Q56 — iDream Media (@iDreamMedia) April 15, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Swara Bhasker ने बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिलाओं का शरीर ग्लैमर के लिए नहीं, ट्रोलर्स को दिया जवाब
Kapil Sharma के शो में समय रैना और रणवीर अहलावादिया की एंट्री, फैंस बोले- लग रहा है आखिरी एपिसोड
Pati Patni Aur Woh 2 का ट्रेलर रिलीज, तीन रिश्तों के बीच फंसे आयुष्मान खुराना, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Vijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
ट्विटर पर जूनियर एनटीआर की कई तस्वीरें पोस्ट के माध्यम से वायरल हो रही है, इन तस्वीरों में वह कुछ लोगों के साथ पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कहा यह जा रहा है कि वह दुबई के जिस होटल में रुके थे, ये वहीं की तस्वीर है और वह वहां के कर्मचारियों के साथ नजर आ रहे हैं।
#JrNTR in UAE – Serving Style Like a Boss🔥@tarak9999 #NTRJrpic.twitter.com/jwnmzpsxpj — Cult Cinemass (@CultCinemass) April 15, 2025
ये भी पढ़ें- आप लोग ब्राह्मण हो या फिर आपके बाप…, फुले पर रोक से भड़के अनुराग कश्यप
जो शर्ट उन्होंने पहन रखी है वह 85,000 की है। लेकिन शर्ट की कीमत से ज्यादा लोग उनका नया अवतार देखकर हैरान हुए हैं। उनकी तस्वीर पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं एक यूजर ने लिखा है टाइगर ने ओजेम्पिक ले लिया है, हालांकि इसके बारे में भी कोई प्रामाणिक जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्होंने अपना वजन कैसे घटाया है, सोशल मीडिया पर लोग हवा में तीर चला रहे हैं।
