Box Office: 3 दिनों में ही आधा बजट वसूल! वर्ड ऑफ माउथ से मुनाफा वसूल रही जॉली एलएलबी 3
Jolly LLB 3: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में ही बजट का आधा वसूल कर लिया है। फिल्म अब तक करीब 35 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।
- Written By: अनिल सिंह
Jolly LLB 3 ने 3 दिनों में बजट का 50 फीसदी किया वसूल, वर्ड ऑफ माउथ का मिल रहा फायदा
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3: ‘जॉली एलएलबी 3′ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के पहले दो पार्ट ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई, ऐसे में फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट उस उम्मीद पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश कर रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म के एडवांस टिकट की बिक्री खूब देखने को मिली।
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने ओपनिंग डे पर ही शानदार प्रदर्शन करते हुए 12.50 करोड़ रुपए की कमाई की, जिसके चलते यह इस साल की अक्षय कुमार की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
2 दिनों में कुल कलेक्शन 32.75 करोड़
इससे पहले उनकी ‘हाउसफुल 5’ ने 23 करोड़ की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। शनिवार को फिल्म ने 20 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका दो दिन का कुल कलेक्शन 32.75 करोड़ रुपए हो गया है।
ये भी पढ़ें- मैनेजर के सपोर्ट में जुबिन गर्ग की पत्नी, FIR के बाद याद दिलाई लॉकडाउन की घटना
रविवार को होगा 20 करोड़ का कारोबार
रविवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ का कारोबार कर लिया था रविवार के दिन जॉली एलएलबी 3 फिल्म को लेकर उम्मीद है कि यह फिल्म 20 करोड़ से अधिक का कारोबार कर सकती है।
भ्रष्ट कारोबारी और गरीब किसानों की कहानी
‘जॉली एलएलबी 3‘ की कहानी एक गंभीर सामाजिक मुद्दे को सामने लाती है, जिसमें एक भ्रष्ट कारोबारी गरीब किसानों की जमीन हड़पने की कोशिश करता है। अक्षय कुमार का किरदार इस केस में शुरुआत में गलत पक्ष में खड़ा होता है, और वहीं से कहानी में मोड़ आता है।
फिल्म की कहानी है जबरदस्त
कोर्ट रूम में उसका सामना अरशद वारसी से होता है, जो फिल्म में अपने पुराने ‘जॉली’ अवतार में लौटे हैं। दोनों के बीच बहसें, नैतिक सवाल, और जोरदार एक्टिंग ही इस फिल्म को दिलचस्प बनाती है। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है, जो इस सीरीज के पहले दो पार्ट भी बना चुके हैं। उन्होंने इस बार भी अपनी स्क्रिप्ट और निर्देशन से दर्शकों को बांधकर रखा है। इसके साथ ही, फिल्म में हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला, गजराज राव, सीमा बिस्वास, राम कपूर और बृजेन्द्र कला जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने कहानी को और मजबूत बना दिया है। गजराज राव ने भ्रष्ट कारोबारी के रोल में जबरदस्त छाप छोड़ी है, जबकि सौरभ शुक्ला एक बार फिर न्यायाधीश के किरदार में लोगों के दिलों में छाप छोड़ गए।
