- Hindi News »
- Entertainment »
- Bigg Boss 19 Wkv Arshad Warsi Will Host Weekend Ka Vaar In Abscence Of Salman Khan
Bigg Boss 19 WKV: वीकेंड का वार में नहीं होंगे सलमान? अरशद वारसी 18 साल बाद करेंगे होस्ट!
Arshad Warsi: बिग बॉस 19 के कमिंग वीकेंड का वार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, सलमान खान वीकेंड का वार पर गैर मौजूद रह सकते हैं, उनकी जगह अरशद वारसी शो को होस्ट करेंगे।
- Written By: अनिल सिंह

18 साल बाद ‘बिग बॉस’ की मेजबानी करते दिखेंगे जॉली ‘एलएलबी-3’ स्टार अरशद वारसी
Arshad Warsi Will Host Weekend ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ में इस बार वीकेंड का वार एपिसोड बहुत ही स्पेशल होने वाला है। इसमें अभिनेता अरशद वारसी 18 साल बाद ‘बिग बॉस’ की मेजबानी करते दिखेंगे। इसका मतलब यह भी है कि इस बार दर्शक सलमान खान को वीकेंड के वार एपिसोड में मिस करते दिखाई देंगे।
वीकेंड के वार में अरशद वारसी ही नहीं अक्षय कुमार भी दिखाई देंगे। दरअसल, दोनों स्टार यहां पर अपनी आने वाली फिल्म जॉली ‘एलएलबी-3’ का प्रचार करने पहुंचेंगे। कलर्स टीवी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका एक वीडियो शेयर किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
ये भी पढ़ें- OTT New Release: ओटीटी पर इस हफ्ते ‘सैयारा’ से ‘कुली’ तक, घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
बिग बॉस के घर की कचहरी संभालेंगे अक्षय
इस वीडियो में अक्षय कुमार कहते दिखाई दे रहे हैं कि इस बार वीकेंड के वार में बिग बॉस के घर की कचहरी वो संभालेंगे। उनके साथ होंगे सौरभ शुक्ला और अरशद वारसी। वीडियो में सौरभ शुक्ला भी बतौर जज शो में शामिल होंगे, मगर ये देखना दिलचस्प होगा कि वो यहां असली-नकली जॉली की लड़ाई सुलझाएंगे या फिर कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे।
अरशद वारसी ने साल 2006 में बिग बॉस को होस्ट किया था
यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार या अरशद वारसी बिग बॉस में नजर आएंगे। अक्षय कुमार बिग बॉस के 11वें सीजन के ग्रैंड फिनाले में भी नजर आए थे। वहीं अरशद वारसी इस रियलिटी शो के पहले सीजन को होस्ट कर चुके हैं। बिग बॉस सीजन 1 को अरशद वारसी ने साल 2006 में होस्ट किया था, तब यह सोनी चैनल पर प्रसारित होता था। पहले सीजन में राखी सावंत, कश्मीरा शाह, संभावना सेठ, रूपाली गांगुली सहित कई अन्य प्रतियोगी शामिल हुए थे। सीजन 1 के विनर बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय थे, जिन्हें अरशद वारसी ने अपने हाथों से ट्रॉफी सौंपी थी।
बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में व्यस्त सलमान
वीकेंड के वार में इन दोनों स्टार्स को देखकर लोगों की पुरानी यादें ताजा होने वाली हैं। सलमान क्यों इस वीकेंड नहीं दिखाई देंगे इसकी एक और वजह है। वह अपनी अपकमिंग फिल्म “बैटल ऑफ गलवान” की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। सलमान खान लद्दाख में इसकी शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का नया पोस्टर हाल ही में जारी किया गया था। इसमें सलमान खान वर्दी पहने घायल अवस्था में दिखाई दे रहे थे। ‘बिग बॉस सीजन-19’ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर रोज प्रसारित हो रहा है। इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इसे रात 9:30 बजे जियो हॉटस्टार और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।
Bigg boss 19 wkv arshad warsi will host weekend ka vaar in abscence of salman khan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: तमिलनाडु में विजय ने लिखी कामयाबी की कथा, 108 सीटों के साथ TVK नंबर-1; राजनीति में नया समीकरण
May 06, 2026 | 07:36 AMविजय थलापति के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी! TVK के समर्थन में उतरी कांग्रेस, रखी ये मांग
May 06, 2026 | 07:28 AMMP के सबसे लंबे फ्लाईओवर का गिरने लगा प्लास्टर, बाल-बाल बची राहगीरों की जान, PWD ने शुरू की जांच
May 06, 2026 | 07:27 AMबंगाल-तमिलनाडु परिणामों का असर महाराष्ट्र पर, 2029 की तैयारी में जुटी महायुति सरकार
May 06, 2026 | 07:23 AMराष्ट्रपति तो लाम का ऐतिहासिक दौरा; रक्षा और सामरिक सहयोग पर रहेगी नजर, आज पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक
May 06, 2026 | 07:21 AMसावधान! अगले 24 घंटे 14 राज्यों पर भारी, 65 की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा और होगी झमाझम बारिश
May 06, 2026 | 07:20 AMNavabharat Nishanebaaz: गंगोत्री से गंगासागर तक कमल, क्या है इसका सांस्कृतिक महत्व?, आस्था से सियासत तक
May 06, 2026 | 07:19 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














