-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- John Abraham Flim The Diplomat Will Create New History Box Office Collection Earnings Are Constantly Rising
The Diplomat BO Collection Day 11: जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ रचेगी नया इतिहास! लगातार फिल्म की कमाई मे हो रहा उछाल
- Written By: स्नेहा मौर्या
जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' थिएटर में लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज 11वां दिन है। ऐसे में आज की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई की।

द डिप्लोमैट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और सादिया खतीब की फिल्म द डिप्लोमैट हालही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। हालांकि, फिल्म ने 10 दिनों तक ऐसी कमाई की कि साल 2025 में जनवरी से लेकर अब तक आई बॉलीवुड फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई वाली चौथी फिल्म बन गई।
इसके अलावा फिल्म ने वीकडेज में भी किसी भी दिन 1 करोड़ से नीचे कमाई नहीं की है और आज फिल्म को रिलीज हुए 11वां दिन है । ऐसे में आज की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई की।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दरअसल, फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर जॉन की फिल्म का बॉक्स ऑफिस डेटा बताया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें फिल्म ने पहले हफ्ते में 19.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे वीकेंड फिल्म की कमाई मे उछाल आया और ये 6.53 करोड़ रहा। इस तरह से फिल्म ने 10 दिन में 25.98 करोड़ रुपये कमा लिए।
सम्बंधित ख़बरें
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
#TheDiplomat remains rocksteady in its second weekend, holding its ground despite the dominance of #Chhaava and #IPL.#TheDiplomat [Week 2] Fri 1.27 cr, Sat 2.52 cr, Sun 2.74 cr. Total: ₹ 25.98 cr.#India biz | Nett BOC | #Boxoffice#TheDiplomat biz at a glance…
⭐️ Week 1: ₹… pic.twitter.com/Mf3489Iw8b — taran adarsh (@taran_adarsh) March 24, 2025
इसके साथ ही 11वें दिन यानी आज के आंकड़ों पर नजर डालें तो सैक्निल्क के मुताबिक, 10:40 बजे तक फिल्म ने 0.90 करोड़ कमाते हुए टोटल 26.86 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। लेकिन ये अभी आंकड़े फाइनल नहीं हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।
2025 चौथी सबसे बड़ी फिल्म
आपको बता दें, साल 2025 में आई ज्यादातर बॉलीवुड फिल्में 20 करोड़ के अंदर ही सिमट गईं। सिर्फ छावा ने करीब 600 करोड़ की कमाई की है और दूसरे नंबर स्काई फोर्स ने 112.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तो वहीं तीसरे नंबर पर शाहिद कपूर की देवा आती है। जिसने 33.9 करोड़ की कमाई की। लेकिन अब इसके बाद चौथे नंबर पर जॉन की द डिप्लोमैट का नंबर आता है, जो देवा से करीब 7 करोड़ पीछे है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
फिल्म के स्टारकास्ट
फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो द डिप्लोमैट को शिवम नायर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम का किरदार एक पाकिस्तान में एक इंडियन डिप्लोमैट का है, जो वहां फंसी इंडियन लड़की उजमा अहमद को भारत भेजने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देता है। खास बात ये है कि यह फिल्म रियल लाइफ घटना पर आधारित है।
John abraham flim the diplomat will create new history box office collection earnings are constantly rising
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 06:45 PMढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMJammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Aug 05, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM













