John Abraham Flim The Diplomat New Release Date Revealed Will Create Stir In Theaters On This Day
जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ की नई रिलीज डेट आई सामने, इस दिन थिएटर में मचेगा धमाल
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमैट जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच फिल्म के नए पोस्टर के साथ नई रिलीज डेट सामने आई है। हालांकि, पहले फिल्म 7 मार्च को रिलीज होने वाली थी।
मुंबई: साल 2025 में सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसमें अब जॉन अब्राहम की मच अवेटेड फिल्म द डिप्लोमैट का नाम भी जुड़ गया है। फैंस इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर द डिप्लोमैट की रिलीज डेट रिवील कर दी है। हालांकि, पहले फिल्म इसी साल 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
दरअसल, जॉन अब्राहम सिनेमा जगत के उम्दा कलाकार हैं। पठान में खलनायक की भूमिका निभाकर जादू चलाने के बाद पिछले साल वेदा में काम किया था। शरवरी वाघ की ढाल बनकर सामाजिक कुरीतियों से लड़ने वाले जॉन अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार हैं। वह एक रियल लाइफ हीरो की भूमिका में दिखाई देंगे।
बता दें, जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म द डिप्लोमैट बज पिछले कुछ समय से बढ़ा है। यह फिल्म 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। फैंस को इस तारीख का बेसब्री से इंतजार था, लेकिव मंगलवार को एक लेटेस्ट पोस्ट के जरिए मेकर्स ने बताया है कि यह फिल्म 7 मार्च को रिलीज नहीं होगी। टी-सीरीज ने द डिप्लोमैट के कई सारे पोस्टर्स शेयर किए हैं।
इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन लिखा कि “इंतजार लंबा होता जा रहा है, लेकिन उसका प्रभाव और भी मजबूत होता जा रहा है।” यह फिल्म सिनेमाघरों में 7 मार्च की जगह 14 मार्च को रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज क्यों पोस्टपोन की है, इसका कारण नहीं बताया गया है।
यह फिल्म भारत के मशहूर डिप्लोमैट जेपी सिंह पर आधारित है जिन्होंने पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने की कोशिश की। लड़की को उसकी इच्छा के विरुद्ध पाकिस्तान में शादी करके लाया जाता है जहां से निकलने के लिए वह एढ़ी चोटी का दम लगाती है। फिल्म में जॉन अब्राहम के अपोजिट अहम रोल में सादिया खातिब हैं। फिल्म का डायरेक्शन शिवम नायर ने किया है।
लेकिन खास ये है कि जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट का क्लैश अपकमिंग फिल्म केसरी वीर से होगा, जिसमें सूरज पंचोली, विवेक ओबरॉय और सुनील शेट्टी लीड रोल में हैं। यह फिल्म भी 14 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
John abraham flim the diplomat new release date revealed will create stir in theaters on this day