रियल लाइफ में जितेंद्र और सानविका का कैसा है रिश्ता, पंचायत 4 के सचिव और रिंकी
पंचायत 4 वेब सीरीज काफी पसंद की जा रही है। पंचायत के सचिव जी और रिंकी का रिश्ता व्यक्तिगत जीवन में कैसा है? इस बारे में खुद पंचायत फेम एक्ट्रेस सानविका बात करते हुए नजर आई हैं।
- Written By: अनिल सिंह
जितेंद्र और सानविका
पंचायत 4 में नजर आ रही सानविका ने जितेंद्र कुमार के साथ अपने व्यक्तिगत रिश्ते पर बात की है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया की शूटिंग सेट पर मौजूद बाकी के कलाकारों का व्यवहार उनके साथ कैसा रहता है? फुलेरा गांव में रिंकी और सचिव जी का ऑन स्क्रीन रोमांस चल रहा है, लेकिन रियल लाइफ में यह दोनों एक दूसरे से ज्यादा बातें नहीं करते हैं।
सानविका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि पंचायत में नजर रहे कलाकार शूटिंग सेट पर उन्हें कैसे ट्रीट करते हैं। पर्दे पर नीना गुप्ता उनकी मां बनी हुई हैं। नीना गुप्ता के बारे में बात करते हुए सानविका ने बताया था कि वह अपने अभिनय को इंजॉय करती हैं, वह बहुत खुशमिजाज इंसान हैं, लेकिन थोड़ी स्ट्रोक भी हैं, वहीं गांव के प्रधान बने रघुवीर यादव शूटिंग सेट पर चुटकुले सुनाते रहते हैं, जिससे शूटिंग सेट का माहौल खुशनुमा बना रहता है। वह इतने बड़े कलाकार हैं, लेकिन कभी भी नए कलाकारों को असहज महसूस नहीं करने देते।
ये भी पढ़ें- लाहौर 1947 में सनी देओल के एक्शन सीन और रिलीज डेट पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी
सम्बंधित ख़बरें
Ayushmann Khurrana ने ‘प्रजापति पांडे’ से उठाया पर्दा, ‘पति पत्नी और वो दो’ में दिखेगा कन्फ्यूजन का तड़का
Rani Mukerji ने ‘मर्दानी 3’ की सफलता पर जताई खुशी, बोलीं- शिवानी शिवाजी रॉय बन चुकी है लोगों की आवाज
Bhumi Pednekar Story: भूमि पेडनेकर हुईं डर के मारे कांप, अक्षय कुमार के बाइक प्रैंक ने कर दिया था बुरा हाल
दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार स्पॉट हुईं Deepika Padukone, केयरिंग अंदाज में दिखे रणवीर सिंह
जितेंद्र कुमार के बारे में बात करते हुए सानविका ने बताया कि जीतू बहुत सपोर्टिव को-एक्टर हैं। वह हमेशा मुझे कंफर्टेबल महसूस कराने की कोशिश करते रहते हैं। उन्होंने मुझे कभी भी यह फील नहीं होने दिया कि मैं नई हूं। हम बहुत ज्यादा रिहर्सल नहीं करते, बस फाइनल टेक के पहले स्क्रिप्ट देख लेते हैं। संविका ने बताया कि जितेंद्र के साथ उनकी शूटिंग सेट पर बहुत ज्यादा बातें नहीं होती। बस स्क्रिप्ट को लेकर हमें दूसरे से बात करते हैं। हमारे बीच बेसिक बातें होती हैं, लेकिन जब हम एक दूसरे के साथ एक्टिंग करते हैं तो हम एक दूसरे को अच्छी तरह से समझ रहे होते हैं और वह पर्दे पर भी नजर आता है।
