Rohit Shetty Birthday: कभी तब्बू की साड़ियां प्रेस करते थे रोहित शेट्टी, काजोल के लिए बने स्पॉट बॉय
Rohit Shetty Career: निर्देशक रोहित शेट्टी 14 मार्च को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। कभी उन्होंने तब्बू के लिए स्पॉट बॉय का काम किया था। रोहित आज इंडस्ट्री के सबसे सफल निर्देशकों में गिने जाते हैं।
- Written By: सोनाली झा
रोहित शेट्टी (फोटो- सोशल मीडिया)
Rohit Shetty Struggle Story: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। 14 मार्च 1973 को मुंबई में जन्मे रोहित शेट्टी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। आज वह बॉलीवुड के सबसे सफल और भरोसेमंद निर्देशकों में गिने जाते हैं, लेकिन उनका शुरुआती सफर काफी संघर्षों से भरा रहा।
रोहित शेट्टी का फिल्मी दुनिया से जुड़ाव बचपन से ही रहा। उनकी मां रत्ना शेट्टी इंडस्ट्री में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थीं, जबकि उनके पिता एमबी शेट्टी बॉलीवुड के जाने-माने फाइट मास्टर और विलेन थे। हालांकि पिता के निधन के बाद परिवार को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी वजह से रोहित ने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया।
17 साल की उम्र में शुरू किया करियर
रोहित शेट्टी ने महज 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने कुकू कोहली की फिल्म फूल और कांटे में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया। यह फिल्म अजय देवगन की डेब्यू फिल्म थी। इसके बाद रोहित ने अजय देवगन के साथ कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, Karisma Kapoor के बच्चों को राहत, संजय कपूर की संपत्ति बेचने पर लगी रोक
Anil Kapoor Film Welcome: अनिल कपूर ने खोला राज, ‘वेलकम’ के मजनू भाई के लिए सालों पहले कर ली थी तैयारी
Don 3 controversy: रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी ‘डॉन 3’, फरहान अख्तर से क्रिएटिव टकराव की असली वजह आई सामने
Sambhavna Seth Surrogacy: संभावना सेठ के घर 10 साल बाद गूंजी खुशखबरी, सरोगेसी से पूरी हुई मां बनने की ख्वाहिश
तब्बू के लिए बने थे स्पॉट बॉय
शुरुआती दिनों में रोहित शेट्टी को इंडस्ट्री में खुद को साबित करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म हकीकत की शूटिंग के दौरान उन्होंने अभिनेत्री तब्बू के लिए स्पॉट बॉय के रूप में भी काम किया था। कहा जाता है कि उस समय वे उनकी साड़ियां तक प्रेस किया करते थे। इतना ही नहीं, चर्चाएं यह भी हैं कि उन्होंने अभिनेत्री काजोल के स्पॉट बॉय के तौर पर भी काम किया था।
बॉडी डबल बनकर भी किया काम
रोहित शेट्टी ने अपने संघर्ष के दिनों में कई अलग-अलग काम किए। उन्होंने कई फिल्मों में अजय देवगन और अक्षय कुमार के बॉडी डबल के रूप में भी काम किया। इन अनुभवों ने उन्हें फिल्ममेकिंग की बारीकियां सीखने में मदद की। साल 2003 में रोहित शेट्टी ने जमीन के साथ बतौर निर्देशक अपना डेब्यू किया। हालांकि उन्हें असली पहचान 2006 में आई कॉमेडी फिल्म गोलमाल से मिली। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
बॉलीवुड के हिट मैन बने रोहित
इसके बाद रोहित शेट्टी ने एक के बाद एक कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। उनकी फिल्मों में दमदार एक्शन, कॉमेडी और बड़े स्टार्स का अनोखा मेल देखने को मिलता है। उनकी सफलता को देखते हुए Forbes India ने उन्हें एक बार ‘बॉलीवुड का हिट मैन’ भी बताया था। आज रोहित शेट्टी न सिर्फ फिल्मों का निर्देशन करते हैं, बल्कि कई प्रोजेक्ट्स का निर्माण भी कर रहे हैं और इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।
